फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

88 खिलाड़ियों ने नेटबॉल और आर्चरी का दिया ट्रायल

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। जिले में रविवार को खेल महाकुंभ के तहत नेटबॉल और आर्चरी के ट्रायल आयोजित किए गए। राजीव गांधी खेल परिसर डीघल में नेटबॉल और गांव धौड़ स्थित आर्चरी अकादमी में तीरंदाजी के ट्रायल हुए। दोनों खेलों में लड़के और लड़कियों सहित कुल 88 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

नेटबॉल के ट्रायल में 63 और आर्चरी में 25 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। चयन प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए ट्रायल की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी कराई गई। जिला खेल अधिकारी सतेंद्र कुमार ने बताया कि खेल महाकुंभ के तहत विभिन्न खेलों के ट्रायल आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें खिलाड़ी उत्साह के साथ भाग ले रहे हैं।है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें