फोटो-54: भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ को चित्र भेंट करते यशपाल। स्रोत पार्टी
बहादुरगढ़। वार्ड 24 के समाजसेवी यशपाल हिंदुस्तानी और विजय रोहिल्ला भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ ने दोनों को पार्टी का पटका पहनाकर सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर भाजपा के विधायक प्रत्याशी दिनेश कौशिक, भीम सिंह प्रणामी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
इस दौरान यशपाल हिंदुस्तानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ओमप्रकाश धनखड़ की संयुक्त प्रतिमा भेंट कर धनखड़ को सम्मानित किया। धनखड़ और दिनेश कौशिक ने दोनों का स्वागत किया। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने और जनसेवा में सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया। यशपाल हिंदुस्तानी ने कहा कि वार्ड 24 के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए उनके प्रयास जारी रहेंगे।