फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेक बाउंस मामले में 6 महीने की जेल, जुर्माना भी ठोका

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। चेक बाउंस के मामले में कोर्ट ने खानपुर खुर्द निवासी अजय सिंह को न सिर्फ दोषी करार दिया है बल्कि 6 महीने की साधारण कैद की सजा सुनाई है। पीड़ित को चेक की रकम के साथ 6 प्रतिशत सालाना ब्याज दर से मुआवजा देने का भी आदेश दिया है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता सतीश के अनुसार साल 2016 में अजय सिंह के साथ झज्जर में एक जमीन खरीदने का सौदा 25 लाख रुपये में तय हुआ था। सतीश ने बयाना राशि के तौर पर 7,00,000 रुपये नकद दिए थे। अजय सिंह ने जमीन की रजिस्ट्री करने में आनाकानी की। इसके बाद सतीश ने कोर्ट में दीवानी मुकदमा दायर कर दिया।
अजय सिंह ने अदालत में समझौता करते हुए माना कि उसने वह जमीन अपने पिता के नाम ट्रांसफर कर दी है। इसलिए वह सतीश को बयाना राशि और उस पर ब्याज मिलाकर कुल 7,84,000 रुपये वापस कर देगा। इस समझौते के तहत अजय ने ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स का एक चेक सतीश को सौंपा था।
विज्ञापन



जब सतीश ने चेक बैंक में लगाया, तो वह पहली बार 26 अक्टूबर 2018 को खाते में रुपये नहीं होने के कारण और दूसरी बार 27 नवंबर 2018 को चेक में गलत हस्ताक्षर के कारण बाउंस हो गया। अजय द्वारा पैसे देने से साफ मुकरने के बाद पीड़ित ने अदालत का दरवाजा खटखटाया।


दोषी अजय सिंह के वकील ने कोर्ट से रहम की अपील की। दलील दी कि अजय का कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है और यह उसका पहला अपराध है। वह अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य है। उसे जेल भेजने के बजाय प्रोबेशन का लाभ दिया जाए। दूसरी तरफ, सतीश के वकील ने इसका कड़ा विरोध करते हुए कहा कि यह एक आर्थिक अपराध है और ऐसे मामलों में किसी भी तरह की नरमी नहीं बरती जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें