फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: पत्नी और मासूम बेटे को बेचने का आरोप, दर-दर भटक रहा पति

Fri, 19 Jun 2026 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। शहर कोतवाली क्षेत्र में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक युवक ने अपनी पत्नी और तीन वर्षीय मासूम बेटे को बहला-फुसलाकर अगवा कर अज्ञात लोगों को बेचने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन




क्योटरा मोहल्ला निवासी ओमप्रकाश निषाद ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसकी पत्नी मनीषा देवी 18 मई 2026 को अपने तीन वर्षीय पुत्र साहिल के साथ घर से गई थी, लेकिन इसके बाद दोनों का कोई सुराग नहीं लग सका। परिजन ने रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर काफी तलाश की, लेकिन मां-बेटे का कहीं पता नहीं चला।

आरोप है कि कुछ लोगों ने उसकी पत्नी और बच्चे को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए और बाद में किसी अज्ञात व्यक्ति को बेच दिया। उसने दावा किया कि संदिग्ध लोगों की गतिविधियां क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हुई हैं। पीड़ित ओमप्रकाश का कहना है कि जब उसने आरोपियों से पत्नी और बेटे के बारे में जानकारी लेने की कोशिश की तो उन्होंने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन




घटना के बाद से पूरा परिवार दहशत में है और मां-बेटे की सलामती को लेकर चिंतित है। शहर कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह ने कहा कि अभी मामला संज्ञान में नहीं आया है। यदि तहरीर आती है तो मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें