बहादुरगढ़। परनाला रोड स्थित वेदांत आश्रम में शुक्रवार को महाराजा अग्रसेन सत्यनारायण गुप्ता हॉस्पिटल की ओर से हुए निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 210 मरीजों ने जांच कराई। शिविर का आयोजन महामंडलेश्वर स्वामी देवेंद्रानंद गिरि महाराज एवं विश्व हिंदू परिषद के सहयोग से हुआ। शिविर का उद्घाटन महामंडलेश्वर स्वामी देवेंद्रानंद गिरि महाराज, विहिप के प्रांतीय कोषाध्यक्ष यशपाल गांधी, डॉ. प्रसन्नराज सिंघवी व समाजसेवी सतेंद्र दहिया ने किया।
विज्ञापन
सुबह 10 बजे शुरू हुए कैंप में जनरल मेडिसिन, हड्डी रोग, नेत्र, स्त्री रोग व मनोरोग विशेषज्ञों ने मरीजों की जांच कर निशुल्क दवाइयां वितरित कीं। आयोजन में मुकेश कौशिक, संजीव शर्मा, श्रीभगवान, श्रेयांश शर्मा, राघव, स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती, शिरोमणि पुजारी, उमा माताजी आदि मौजूद रहे। संवाद