फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 शिक्षकों से जवाब तलब

Fri, 13 May 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला/बलरामपुर
विज्ञापन
शिक्षकों की काउंसलिंग शुरू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डीएम प्रीति शुक्ला के निर्देेश पर अफसरों के क्रास चेकिंग में एमडीएम व शैक्षिक माहौल में गड़बड़ी मिलने पर 12 स्कूलों के 21 शिक्षकों व दो शिक्षामित्रों से जवाब तलब किया गया है। तीन दिन में संतोषजनक जवाब न देने पर संबंधित शिक्षक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। छात्रों की उपस्थिति के सापेक्ष अधिक बच्चों का एमडीएम बनवाने की पुष्टि हुई है। 
विज्ञापन


बीएसए अरुण कुमार ने शुक्रवार को बताया कि शिक्षा क्षेत्र शिवपुरा के बीडीओ हरैया सतघरवा ने 29 अप्रैल को औचक निरीक्षण कर स्कूलों में छात्रों की उपस्थिति के सापेक्ष अधिक बच्चों का मध्याह्न भोजन बनवाने एवं शैक्षिक माहौल में गड़बड़ी पाए जाने की रिपोर्ट दी।

बीडीओ की रिपोर्ट के आधार पर उच्च प्राथमिक विद्यालय शिवानगर के हेडमास्टर गिरधारी प्रसाद पाठक, शिक्षक संतोष कुमार व नरेन्द्र कुमार, प्राथमिक विद्यालय मथुरा बाजार द्वितीय के हेडमास्टर सुरेश कुमार, शिक्षिका पूनम सोनी व स्वाती, प्राथमिक विद्यालय शेखापुर गोड़वा के हेडमास्टर विजय कुमार सिंह, शिक्षिका प्रतिभा त्रिपाठी व सुमन वर्मा, प्राथमिक विद्यालय कठौवा गोड़वा के हेडमास्टर अवध नरायन, शिक्षिका रंजना तिवारी, बबीता व शिक्षक सूर्यकश, उच्च प्राथमिक विद्यालय बनकटवा खुर्द पतझी के हेडमास्टर श्याम नरायन, शिक्षक विजय पाल व सत्य प्रकाश एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय कोड़री के हेडमास्टर सुरेन्द्र प्रताव व शिक्षिका रीतू यादव से जवाब तलब किया गया है।
विज्ञापन


दो मई को बीएसए के औचक निरीक्षण में शिक्षा क्षेत्र बलरामपुर के प्राथमिक विद्यालय नरायनपुर मझारी की शिक्षामित्र प्रतिभा श्रीवास्तव, प्राथमिक विद्यालय परसा पुरैना की शिक्षामित्र उमा श्रीवास्तव, प्राथमिक विद्यालय सेवरहा की शिक्षिका रूपाली गुप्ता, प्राथमिक विद्यालय गौरा की शिक्षिका अंकिता नगाइच और प्राथमिक विद्यालय चौखड़ा की शिक्षिका आंचल शुक्ला से बिना सूचना के विभिन्न तिथियों में स्कूल से लगातार अनुपस्थित रहने के आरोप में जवाब तलब किया गया है। प्राथमिक विद्यालय मुड़िला में ताला लटकता पाए जाने पर समस्त स्टाफ से जवाब तलब किया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें