फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 महिलाओं ने दी सर्वोत्तम माता के लिए परीक्षा

विज्ञापन
02jjrp28- गांव मातनहेल में सर्वोत्तम माता पुरस्कार के लिए लिखित परीक्षा देती महिलाएं। स्रोत : व
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साल्हावास। क्षेत्र के मातनहेल गांव में बुधवार को सर्वोत्तम माता पुरस्कार के लिए लिखित परीक्षा हुई। इस परीक्षा में 18 महिलाओं ने भाग लिया। परियोजना अधिकारी राजबाला की देखरेख में यह परीक्षा संपन्न हुई।
आंगनबाड़ी यूनियन की प्रदेश अध्यक्ष छोटा गहलावत ने जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग के डॉ. अंकित कुमार मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। पर्यवेक्षक मंजू बाला, रवीना, गीतांजलि, सुमन, रश्मि और कुसुमति भी कार्यक्रम में मौजूद थीं। डॉ. अंकित कुमार ने महिलाओं को महिला स्वास्थ्य के बारे में विस्तार से बताया। परियोजना अधिकारी राजबाला ने सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना का उल्लेख किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस योजना के तहत पहले बच्चे पर 5000 रुपये की राशि मिलती है। यदि दूसरा बच्चा बेटी हो, तो 6000 रुपये की राशि दी जाती है। परीक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाली माताओं को नकद पुरस्कार मिलेगा। यह पुरस्कार राशि उनके बैंक खाते में डाली जाएगी। सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को योजनाएं घर-घर पहुंचाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें