फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

120 करोड़ के 11 प्रोजेक्ट बहादुरगढ़ को बनाएंगे दिव्य नगर

विज्ञापन
फोटो-69: बहादुरगढ़ का रेलवे रोड, जिसका राइट ऑफ वे योजना के तहत होगा सुधार। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ शहर को दिव्य नगर के रूप में विकसित किया जाएगा। नगर परिषद की वित्त एवं अनुबंध समिति की बैठक में 11 प्रोजेक्ट पास किए गए। इस पर करीब 120 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी। इन प्रोजेक्ट को स्वीकृति दी गई है। प्रोजेक्ट के लिए बजट की मांग सरकार से की गई है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की राइट ऑफ वे योजना के तहत 5 मुख्य सड़कों का सुधार होगा। इसमें मेन बाजार, वेस्ट जुआं ड्रेन, रेलवे रोड, मेला ग्राउंड रोड, सेक्टर-2 व छह का डिवाइडिंग रोड शामिल है। इन सड़कों पर आधुनिक डिजाइन, बेहतर ड्रेनेज व्यवस्था और सुव्यवस्थित ट्रैफिक प्रबंधन सुनिश्चित किया जाएगा।
सड़क के साथ साइकिल ट्रैक, चौड़े फुटपाथ और अत्याधुनिक एलईडी लाइटिंग सिस्टम विकसित किए जाएंगे। सैनीपुरा के जोहड़ के स्थान पर एक दिव्यांग पार्क बनेगा। प्रदेश सरकार ने पिछले साल बजट में राइट ऑफ वे योजना के तहत हर शहर में सड़कों के सुधार की घोषणा की थी। नप ने इन परियोजनाओं का एस्टीमेट तैयार कर लिया है।
विज्ञापन





जलभराव से मुक्ति के लिए बनेगा अर्बन ड्रेनेज सिस्टम
नगर परिषद की ओर से 36 नालों को जोड़ने और जलभराव से मुक्ति के लिए अर्बन ड्रेनेज सिस्टम विकसित करने का निर्णय लिया है। इसके लिए कंसलटेंट ने करीब 225 करोड़ का प्रोजेक्ट तैयार किया है लेकिन फिलहाल फेज-1 के तहत 42 करोड़ की राशि इस प्रोजेक्ट पर खर्च करने के लिए स्वीकृत की गई है। इसके तहत शहर में जरूरत अनुसार ड्रेनेज सिस्टम विकसित किया जाएगा।



इन बड़े प्रोजेक्ट को दी गई है स्वीकृति
कार्य का नाम राशि

अर्बन ड्रेनेज फेज-1 के तहत स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज लाइन
42 करोड़

नजफगढ़ रोड पर स्वागत द्वार का निर्माण
1.48 करोड़

सेक्टर-2 ग्रीन बेल्ट का नवीनीकरण
2.35 करोड़

सैनीपुरा पार्क में दिव्यांग पार्क निर्माण 5.10 करोड़

रेलवे रोड का नवीनीकरण 12.98 करोड़

वेस्ट जुआ ड्रेन के दोनों तरफ सड़क का नवीनीकरण 38.39 करोड़

मेन बाजार रोड का नवीनीकरण 3.61 करोड़

सेक्टर-2 व 6 के मार्केट सेंटर रोड का नवीनीकरण 8.45 करोड़

मेला ग्राउंड रोड का नवीनीकरण 3.05 करोड़

डिग्गी वाला रोड पर सीसी सड़क का निर्माण
1.90 करोड़

66 फुटा रोड पर स्ट्रीट लाइट सिस्टम
1.45 करोड़

वर्जन




इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद शहर की तस्वीर बदलने की उम्मीद है। नागरिकों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं मिलेंगी और बहादुरगढ़ आधुनिक शहरी विकास की दिशा में एक नई पहचान बनाएगा।
विज्ञापन


-सरोज राठी, चेयरपर्सन, नगर परिषद, बहादुरगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें