सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के ग्राम बढनी चाफा के पंचायत भवन में ग्राम चौपाल का आयोजन उप संचालक चकबंदी व एडीएम डॉ. ज्ञान प्रकाश की अध्यक्षता में हुआ।
एडीएम से ग्रामवासियों ने ग्राम चकबंदी प्रक्रिया के संबंध में वरासत की कार्यवाही पूरी किए जाने की मांग की, जिसके निस्तारण के लिए तत्काल सहायक चकबंदी अधिकारी डुमरियागंज को निर्देशित किया गया। साथ ही यहां प्राप्त कुल नौ जन शिकायतों के निस्तारण के लिए निर्देशित किया गया।
इस दौरान सहायक चकबंदी अधिकारी आनंदमणि उपाध्याय, पेशी कानूनगो प्रदीप कुमार, रीडर खेसाल अहमद, रामशरण तिवारी, अजय सोनी चकबंदी लेखपाल उपस्थित रहे।
इसी क्रम में तहसील नौगढ़ के ग्राम जगमोहनी के पंचायत भवन पर ग्राम चौपाल का आयोजन बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी डॉ. ललित कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में हुआ।
इस दौरान सहायक चकबंदी अधिकारी एहतेशाम, पेशी कानूनगो प्रदीप कुमार, शमसुल कमर खां, अत्रि मणी त्रिपाठी लेखपाल उपस्थित रहे। तहसील इटवा में ग्राम सेमरी में चकबंदी अधिकारी प्रदीप कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल का आयोजन हुआ।