फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: युवक ने प्यार में फंसाकर किया शारीरिक शोषण, पीड़िता बोली- जंगल में बनाता था संबंध, अब शादी से कर रहा इनकार

Mon, 25 Dec 2023 09:10 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि विक्की से मुलाकात होने पर उसने प्रेम प्रस्ताव रखकर शादी करने का विश्वास दिलाया और जुलाई 2023 में गांव के जंगल ले जाकर शारीरिक संबंध बनाया। हालांकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
 
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायगढ़ जिले में एक युवक ने नाबालिग को झूठे प्यार में फंसाकर उसका शारीरिक शोषण किया। पीड़िता की शिकायत के बाद लैलूंगा थाना पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 

विज्ञापन


लैलूंगा थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर बताया कि सरगुजा जिले के सीतापुर में रहने वाले विक्की चैहान से वह प्रेम करती थी। विक्की ने शादी झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बालिका ने बताया कि विक्की चैहान की मौसी उसके गांव में रहती हैं, जहां विक्की का आना-जाना था। विक्की से मुलाकात होने पर उसने प्रेम प्रस्ताव रखकर शादी करने का विश्वास दिलाया और जुलाई 2023 में गांव के जंगल ले जाकर शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद जब भी गांव आता तो शारीरिक संबंध बनाता था और अब विक्की शादी से इंकार कर रहा है।

थाना पुलिस ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। मामले की जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें