फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में खुलेगा केन्द्रीय योग, प्राकृतिक चिकित्सा और अनुसंधान: बनेगा देश का दूसरा केन्द्र

Thu, 29 Feb 2024 09:01 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ में देश का दूसरा योग और प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान केन्द्र का शिलान्यास राजधानी रायपुर में 2 मार्च को होने जा रहा है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केन्द्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल होंगे।
विज्ञापन
केन्द्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में देश का दूसरा योग और प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान केन्द्र का शिलान्यास राजधानी रायपुर में 2 मार्च को होने जा रहा है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केन्द्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे। छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह इस कार्यक्रम अतिविशिष्ट अतिथि होंगे। स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल होंगे।
विज्ञापन


योग और प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान केन्द्र का शिलान्यास कार्यक्रम पंडित दीनदयाल ऑडिटोरियम सुबह 10 बजे से प्रारंभ होगा। यह केन्द्र आयुर्वेदिक कॉलेज परिसर में बनेगा। यह केन्द्र 90 करोड़ की लागत से तैयार होगा। इसे 24 माह में पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। यहां 100 बेड का अस्पताल भी होगा। इसके साथ ही अनुसंधान में फैलोशिप पाठ्यक्रम भी संचालित होंगे।

केन्द्रीय योग और प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान केंद्र में मोटापा, प्री-डायबिटीज, मेटाबोलिक सिंड्रोम, गठिया, दर्द सिंड्रोम, हृदय रोग, डिसलिपिडेमिया, ऑटोइम्यून बीमारियों जैसे विभिन्न गैर संचारी रोगों के उपचार की सुविधा होगी। कैंसर पुनर्वास, न्यूरोडीजेनेरेटिव रोग, बुजुर्गों की देखभाल, आदि सुविधाएं भी इस अनुसंधान केंद्र में प्रदान की जाएगी। केंद्र में एक बाह्य रोगी और प्रशासनिक (ओपीडी) ब्लॉक, इनपेशेंट ब्लॉक (आईपीडी), योग हॉल, आहार केंद्र, हाइड्रोथेरेपी, मैग्नेटोथेरेपी, क्रोमोथेरेपी, मालिश और फिजियोथेरेपी अनुभाग आदि होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें