फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी टक्कर, हादसे में मां की मौत और बेटा घायल

Thu, 29 Feb 2024 08:49 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा, जगदलपुर

सार

जांजगीर चांपा जिले में एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला की मौत हो गई। वहीं, उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
विज्ञापन
घायल युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवागढ़ थाना क्षेत्र में राछा और नेगूडीह के बीच स्कॉर्पियो वाहन और मोटरसाइकिल के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक पर सवार मां-बेटे घायल हो गए, जिसमें चमारीन बाई यादव की मौत हो गई। वहीं, महेश यादव का उपचार जिला अस्पताल जांजगीर में जारी है। घटना के बाद मौके से स्कॉर्पियो वाहन चालक वाहन को लेकर फरार हो गया है। 

विज्ञापन


जानकारी अनुसार, महेश यादव और उसकी मां चमारीन बाई यादव बाइक पर सवार होकर अपने गांव तुलसी से नवागढ़ बैंक जा रहे थे। राछा और नेगुडीह नाला के बीच पहुंचे हुए थे, तभी नवागढ़ की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पयो ने साॉमने से टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार मां और बेटा बाइक सहित सड़क पर जा गिरे।  हादसे में दोनों लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने चमारीन बाई को मृत घोषित कर दिया। वहीं, मुकेश यादव का इलाज जारी है। बेहतर उपचार के लिए मुकेश को जिला अस्पताल जांजगीर में भर्ती कराया गया। 

उसके बाएं कंधे और पैर में चोट आई है। मामले की सूचना नवागढ़ थाना में दी गई। पुलिस नवागढ़ अस्पताल पहुंची और मृतका महिला चमारीन बाई के शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं, स्कॉर्पियो वाहन चालक के खिलाफ नवागढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है और आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


जगदलपुर में ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में दो लोगों की मौत
राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर गुरुवार शाम एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर व बाइक में टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना देर शाम 7:30 बजे की बताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

नगरनार थाना पुलिस ने बताया कि नगरनार से भेजापदर जाने वाले मार्ग में शाम करीब 7:30 बजे के लगभग एक ट्रैक्टर व बाइक में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस घटना में रधुनाथ राउल व पदमन माझी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वहां से फरार हो गया। घटना की जानकारी लगते ही मृतक के परिजनों के साथ ही पुलिस टीम भी मौके पहुंची।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें