फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balod: नशे के खिलाफ महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी मिड डे मील बनाने वाली महिलाएं,  ड्रग निरीक्षकों ने दी जानकारी

Thu, 15 Feb 2024 07:51 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बालोद

सार

बालोद जिले में नशे के खिलाफ एक विशेष प्रकार का अभियान चलाया गया है। इसमें मिड डे मील के रसोइयों को शामिल किया गया है। अब रसोइये नशे की जानकारी मिलने पर सीधे इसकी सूचना ड्रग निरीक्षकों को दे सकेंगी। 
 
विज्ञापन
स्वामी विवेकानंद सभागार में प्रशिक्षण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बालोद जिले में बच्चों का पोषण संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली मिड डे मील के रसोइये अब नशे पर प्रतिबंध लगाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इसको लेकर बालोद जिले के स्वामी विवेकानंद सभागार में महिलाओं का प्रशिक्षण ड्रग निरीक्षकों ने लिया। इसके बाद खाना बनाने वाली महिलाओं को आश्वस्त किया है कि किसी बच्चे में नशे की लत की देखने को मिलती है तो वह इसकी सूचना दें।

विज्ञापन


बालोद जिले के ड्रग निरीक्षक दीपिका चुरेंद्र ने बताया कि हम गांव-गांव यह लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रहे हैं कि गांव में जो नशीले पदार्थ बिकते हैं, उन पर लगाम लगाया जा सके। इसके लिए गांव की महिलाएं हैं, इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

मध्यान्ह भोजन प्रभारी रजनी वैष्णव ने बताया कि मध्यान्ह भोजन बनाने वाली महिलाएं सीधे-सीधे गांव के बच्चों से जुड़ी हुई होती हैं। बच्चों के जरिए वे उनके परिवार से भी जुड़ी रहती हैं। यही कारण है कि यहां पर महिलाएं नशीली दवाई के व्यापार को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। सभी महिलाओं ने बताया कि बच्चों में नशीली दवाओं की आदतों के लक्षण दिखते ही वे इसकी सूचना सीधे ड्रग निरीक्षकों को देंगी और इस अवैध व्यापार पर लगाम लगाया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें