फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेवफा पत्नी की खौफनाक करतूत: प्रेमी और उसके दोस्त के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाया, तीनों सलाखों के पीछे

Fri, 15 Mar 2024 06:29 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव

सार

मृतक की पत्नी केसरबाई द्वारा अपने प्रेमी मनीष कंवर खैरागढ़ निवासी और उसके साथी जितेंद्र यादव के साथ मिलकर मृतक की हत्या का प्लान बनाया। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजनांदगांव पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने में सफलता हासिल की है। पत्नी ने अपने प्रेमी और उसके दोस्त के साथ मिलकर पति की हत्या कराई, आरोपियों द्वारा हत्या कर लाश को पैरावट में रखकर जला दिया गया था। हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिसमें मृतक की पत्नी भी शामिल है। मामला जिले के जिले के मोहारा चौकी क्षेत्र के तहत ग्राम सहसपुर का है। 

विज्ञापन

 

 

बता दें कि मृतक सुकालू राम कंवर उम्र 36 साल का शव छत विछत स्थिति में मिला था, पुलिस ने अज्ञात शव की शिनाख्त कराई और पूरे मामले की जांच शुरू की।  मृतक की पत्नी ने अपने प्रेमी और उसके दोस्त के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी, हत्या कर लाश को ठिकाने लगाने के लिए सहसपुर के पास ही पैरावट में रखकर जला दिया था।

 

मृतक की पत्नी केसरबाई द्वारा अपने प्रेमी मनीष कंवर खैरागढ़ निवासी और उसके साथी जितेंद्र यादव के साथ मिलकर मृतक की हत्या का प्लान बनाया और आरोपियों द्वारा मृतक को उसके घर के पास शराब पिलाकर नशे की हालत में उसके सर पर पत्थर से हमलाकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें