फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्मोही मां: मासूम बच्चों को छोड़कर नए पतियों के साथ जाने का लिया फैसला, दादा को सौंपे गए बच्चे, जानें मामला

Tue, 16 Jul 2024 05:25 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव

सार

कोंडागांव जिले के केशकाल थाना क्षेत्र के ग्राम अड़ेंगा से बीते दिनों बच्चों के साथ लापता हुई दो शादीशुदा महिलाओं को केशकाल पुलिस ने मध्यप्रदेश के सीहोर से खोज निकाला था दोनों ही महिलाओं ने सीहोर में स्थानीय युवकों के साथ शादी कर ली थी।
विज्ञापन
दादा-दादी के साथ बच्चे व अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोंडागांव जिले के केशकाल थाना क्षेत्र के ग्राम अड़ेंगा से बीते दिनों बच्चों के साथ लापता हुई दो शादीशुदा महिलाओं को केशकाल पुलिस ने मध्यप्रदेश के सीहोर से खोज निकाला था. दोनों ही महिलाओं ने सीहोर में स्थानीय युवकों के साथ शादी कर ली थी। पुलिस ने दोनों महिलाओं, उनके पतियों एवं चार बच्चों को पता तलाश कर केशकाल थाना लाई थी। सारी कानूनी प्रक्रिया के पश्चात कार्यपालिक मजिस्ट्रेट (एसडीएम) के समक्ष दोनों महिलाओं के बयान दर्ज के लिए ले जाया गया। उस दौरान दोनों ने अपने–अपने वर्तमान पतियों के साथ वापस सीहोर मध्यप्रदेश जाने की बात कही। 
विज्ञापन


दोनों ही महिलाए सगी बहने है, कलेन्द्री पटेल व बुधियारिन पटेल ने अपने दो-दो बच्चों को अपने ससुराल में सास-ससुर को सौंप दिया है। अपने बच्चों को छोड़कर दोनों ही महिलाओं ने मध्यप्रदेश जाने का निर्णय लिया है। जिसके बाद केशकाल पुलिस ने बच्चों को उनके दादा-दादी को सुपुर्द कर दोनों महिलाओं को भी सुरक्षित उनके नये पतियों को सौंप दिया है। नन्हें-नन्हें बच्चो को अपने से दूर कर अपने नये पतियों के साथ चले जाना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें