फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MCB: चाकू मारकर युवक की हत्या करने वाले छह आरोपी गिरफ्तार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने किया मामले का खुलासा

Tue, 16 Jul 2024 03:55 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर

सार

एमसीबी जिले के सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत आमाखेरवा इलाके में दो पक्षों में हुए विवाद के बाद रविवार की रात लगभग 11 बजे एक 19 वर्षीय युवक पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या करने के मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एमसीबी जिले के सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत आमाखेरवा इलाके में दो पक्षों में हुए विवाद के बाद रविवार की रात लगभग 11 बजे एक 19 वर्षीय युवक पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या करने के मामले में पुलिस ने कार्यवाही करते हुए घटना से जुड़े छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं एक आरोपी अब भी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।

 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने किया खुलासा

विज्ञापन

पूरे मामले का खुलासा करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वाडेगांवकर ने बताया की 15 जुलाई 2024 की रात लगभग 12.50 बजे प्रार्थी सुनील कुमार जसुजा थाना आकर मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराया था की 14 जुलाई 2024 की रात करीब 11 बजे प्रकाश रजक, चंन्द्रशेखर यादव, मुलायम सिंह यादव, अरूण केंवट, निखिल एवं विधि से संघर्षरत किशोर बिजली ऑफिस के पास आमाखेरवा मनेन्द्रगढ़ के पास पुराने विवाद को लेकर प्रार्थी के भतीजा मृतक पीयुष जसूजा को हाथ मुक्का एवं चाकू से मारकर हत्या कर दिये है। 

 

प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस अधीक्षक जिला एमसीबी चन्द्रमोहन सिंह के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वाडेगांवकर और पुलिस अनुविभागीय अधिकारी ए. टोप्पो के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम गठित कर प्रकाश रजक, चंन्द्रशेखर यादव, मुलायम सिंह यादव, अरूण केंवट, एवं विधि से संघर्षरत किशोर से घटना में प्रयुक्त चाकू एवं मोटर सायकल जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया है। प्रकरण का आरोपी निखिल फरार है जिसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें