फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajnandgaon: पिकनिक मनाने गए दो युवक शिवनाथ नदी में डूबे, चार घंटे बाद गोतखोरों को मिले शव

Sun, 22 Sep 2024 08:59 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव

सार

राजनांदगांव जिले में दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गए दो युवक मोखला एनिकट शिवनाथ नदी में डूब गए। कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों की मदद से लगभग तीन से चार घंटे के बाद दोनों युवकों के शवों को बाहर निकाला गया।
 
विज्ञापन
नदी में डूबे दो युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोखला एनिकट शिवनाथ नदी में नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गए थे। नहाने के दौरान वह पानी में डूब गए। मौत के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है। कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों की मदद से लगभग तीन से चार घंटे के बाद दोनों युवकों के शवों को बाहर निकाला गया।

विज्ञापन


मृतकों की पहचान सुमित यादव (16) और शाहिद अली (12) के रूप में हुई है। दोनों युवक लखोली के रहने वाले हैं। राजनांदगांव सीएसपी पुष्पेंद्र नायक ने बताया कि राजनांदगांव से लगे मोखला में कुछ बच्चे पिकनिक मनाने गए थे। नहाने के दौरान दोनों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही होमगार्ड के गोताखोरों को सूचना दी गई, जिसकी मदद से दोनों का शव बरामद किया गया है। शवों का पोस्टमार्टम कर आगे वैधानिक कार्रवाई की जायेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें