फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हसदेव नदी में डूबे दो छात्र : पिकनिक मनाने आए थे छह दोस्त, फोटो खींचने के दौरान गहरे पानी में चले गए

Tue, 15 Aug 2023 08:35 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा

सार

जांजागीर चांपा में पिकनिक मनाने आए छह दोस्तों में से दो दोस्तों की नदी में डूबने से मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव बरामद कर लिए हैं।

 
विज्ञापन
मृतक छात्रों का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चांपा थाना क्षेत्र में हसदेव नदी में डूबने से दो छात्रों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वो अपने छह दोस्तों के साथ कुदरी बैराज डैम पर पिकनिक मनाने आए थे। फोटो खींचाने के लिए वे दोनों छात्र देवेंद्र शर्मा (19) और ऋषभ ध्रुव (18) हसदेव नदी में उतरे थे। तेज बहाव के कारण गहरे पानी के अंदर चले गए। पुलिस ने दोनों के शव को बरामद कर लिया है।

विज्ञापन


एसडीओपी यदुमढ़ी ने बताया कि ग्रामीणों से सूचना मिली कि दो छात्र हसदेव नदी में डूब गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने गांव के सरपंच और ग्रामीणों की मदद से दोनों के शव को नदी से बाहर निकाला है। एसडीओपी ने बताया कि जांजगीर विवेकानंद स्कूल में पढ़ने वाले चार छात्र दो छात्रा घूमने के लिए कुदरी बैराज आए हुए थे। सभी सुबह आठ बजे स्कूल में झंडा फहराकर घर चले गए। फिर, खाना खाने के बाद दोपहर करीब दो बजे घर से घूमने जा रहे बताकर निकले थे।

करीब तीन बजे सभी कुदरी बैराज पहुंचे। इस दौरान देवेंद्र शर्मा और ऋषभ ध्रुव नदी में फोटो खिंचवाने के लिए उतरे हुए थे, जिनका फोटो ओम गुप्ता खींच रहा था। इस दौरान देवेंद्र शर्मा पानी में बहने लगा, जिसे बचने के दौरान ऋषभ ध्रुव नदी के तेज बहाव में बह गया और दोनों की पानी में डूबने से मौत हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को बाहर निकल और पोस्टमार्टम के लिए बीडीएम अस्पताल भेजा दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें