फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: महासमुंद में डेढ़ करोड़ की चांदी के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, लग्जरी कार में ओडिशा से लेकर आ रहे थे

Fri, 05 Aug 2022 02:38 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महासमुंद

सार

महासमुंद पुलिस ने डेढ़ करोड़ रुपये की चांदी के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपी लग्जरी कार में ओडिशा से चांदी रखकर रायपुर ला रहे थे। आरोपियों के पास से 251 किलो 900 ग्राम चांदी की ज्वेलरी जब्त की गई है।
विज्ञापन
महासमुंद में डेढ़ करोड़ की चांदी के साथ दो युवक गिरफ्तार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महासमुंद पुलिस ने डेढ़ करोड़ रुपये की चांदी के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपी लग्जरी कार में ओडिशा से चांदी रखकर रायपुर ला रहे थे। लेकिन पुलिस ने दोनों को महासमुंद में ही पकड़ लिया। आरोपियों के पास से 251 किलो 900 ग्राम चांदी की ज्वेलरी जब्त की गई है। चांदी के साथ युवकों के पास से कैश भी बरामद किया गया है। मामला सिंघोडा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ओडिशा बॉर्डर पर रेहटीखोल चेक पोस्ट के पास बुधवार को पुलिस की एक टीम वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बरगढ़ की तरफ से एक आ रही एक सफेद रंग की डस्टर को पुलिस ने जांच के लिए रोका। कार में सवार दोनों युवकों से पुलिस ने पूछताछ की तो एक युवक ने अपना नाम रूचि पटेल और दूसरे ने शिव कुमार गंधर्व बताया है। दोनों रायपुर के रहने वाले हैं। पूछताछ के बाद पुलिस ने कार की तलाशी ली। तो डिग्गी से 20 बैग और अटैची मिली। जब पुलिस ने बैग को खोलकर देखा तो पुलिस हैरान रह गई। बैग में चांदी के जेवर, जिनमें ब्रेसलेट, कंगन रखे थे। पुलिस ने आरोपियों से पूछा कि जेवर कहां ले जा रहे हो तो आरोपियों ने कहा कि रायपुर के एक ज्वेलर के यहां ले जा रहे हैं, जिसपर पुलिस ने ज्वेलरी के दस्तावेज मांगे लेकिन युवक नहीं दे सके। युवकों से जब्त किए गए आभूषणों की बाजार कीमत एक करोड़ 51 लाख रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें