रायपुर, राजनांदगांव में ज्वेलर्स की दुकान पर ईडी की छापा।
- फोटो : सोशल मीडिया
राजधानी रायपुर और राजनांदगांव में ज्वेलर्स के यहां इनकम टैक्स की रेड के बाद प्रवर्तन निदेशालय ने छापा मारा है। छापामार कार्रवाई शुक्रवार सुबह से जारी है। जानकारी के अनुसार रायपुर में एक कपड़ा व्यापारी और ज्वेलर्स के यहां ईडी ने छापामारा है तो वहीं दुर्ग में एक सीए के ठिकाने पर दबिश दी है।
बताया जा रहा है कि प्रवर्तन निदेशालय की एक टीम शुक्रवार सुबह से ही प्रदेश के अलग-अलग जिलों में छापेमार कार्रवाई कर रही है। इस टीम में दिल्ली के अफसर भी शामिल हैं। रायपुर के पगारिया ज्वेलर्स की शॉप में ईडी के छापे की बात सामने आ रही है। साथ ही कुछ और दुकानों पर भी छापेमारी का दावा किया जा रहा है। राजधानी के अलावा दुर्ग में प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने नवकार ज्वेलर्स, CA कोठारी ब्रदर्स के यहां दबिश दी है। वहीं, राजनांदगांव में जसराज बैद ज्वेलर्स, नाकोड़ा टेक्सटाइल में छापे मारने की बात कही जा रही है। कुछ और जिलों में भी छापेमारी की बात कही जा रही है।
बता दें, इसके दो दिन पहले ही आयकर विभाग की टीम ने भी कई ठिकानों पर दबिश दी थी। इस दौरान टीम ने रायपुर, कोरबा और रायगढ़ समेत 10 से ज्यादा लोगों के घरों और दुकानों में कार्रवाई की थी।