फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंधे कत्ल की सुलझी गुत्थी: रायपुर में ई-रिक्शा चालक की हत्या कर लाश को ठिकाना लगाने वाले तीन नाबालिग गिरफ्तार

Tue, 30 Jul 2024 09:52 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

रायपुर पुलिस ने थाना आमानाका क्षेत्रांतर्गत हुए ई-रिक्शा चालक के अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली है। मामले में पुलिस ने तीन नाबालिग को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायपुर पुलिस ने थाना आमानाका क्षेत्रांतर्गत हुए ई-रिक्शा चालक के अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली है। मामले में पुलिस ने तीन नाबालिग को गिरफ्तार किया है। नाबालिगों ने डूमरतालाब पास एमबीपीएल मैदान के खाली प्लॉट में  हत्या की घटना को अंजाम दिए थे। साक्ष्य छिपाने की नियत से शव को सुनसान जगह में फेंक दिए थे। मामूली बात पर विवाद हुआ था। गुस्साए नाबालिगों ने ई-रिक्शा चालक को हत्या कर दी। 
विज्ञापन


थाना आमानाका पुलिस की टीम को सूचना प्राप्त हुई की  ग्राउण्ड के पीछे खाली प्लॉट डुमरतालाब के पास एक अज्ञात पुरूष का शव पड़ा है, जिस पर पुलिस की टीम ने घटना स्थल पर पहुंचकर मृतक की शिनाख्तगी की। इस दौरान मृतक की पहचान नरेश चन्द्राकर 20 साल निवासी शिवाजी चौक संतोषी नगर टिकरापारा रायपुर के रूप में की गई। शव का परीक्षण करने पर देखने पर पाया गया कि मृतक के शरीर के विभिन्न भागों में चोट के निशान होने के साथ ही उसके बाये हाथ कोहनी के पास से कटा हुआ था, गला एवं सिर में चोट लगा हुआ था। पुलिस को आशंका हुई की किसी अज्ञात आरोपी ने हत्या कर फरार हो गया है। 

पुलिस ने मामले में सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इस पर मामले का खुलासा हुआ। पुलिस में घटना की जानकारी देते हुए बताया कि 15-16 जुलाई की दरम्यानी रात 12 बजे मृतक नरेश चन्द्राकर अपने घर से स्वयं के ई-रिक्शा को चलाकर भाठागांव बस स्टैण्ड पहुंचता है। वहां से अपने साथी को ई-रिक्शा में बैठाकर ले जाता है। इस पर पुलिस ने मृतक के साथी की पतासाजी कर चिन्हांकित कर जिला- दुर्ग से पकड़ा। घटना के संबंध में पूछताछ करने पर मृतक के साथी ने बताया कि मृतक दिनांक घटना को देवारडेरा, कुकुरबेड़ा में, उनका कुछ लड़कों से विवाद हो गया था। जिसके बाद दोनों कुकुरबेड़ा में एक स्थान में बैठे हुए थे । इसी दौरान तीन युवक चाकू और डंडा से हमला करने लगे।  
विज्ञापन


इस दौरान मारपीट करते हुए उसे एवं मृतक नरेश चंद्राकर को चाकू का डर दिखाकर उन्हें मृतक के ई-रिक्शा में बैठाकर ले जा रहे थे, इस दौरान वह चलती ई-रिक्शा से कूद कर भाग गया। बस से दुर्ग चला गया था। मामले में पुलिस ने तीनों युवकों की पजासाजी कर पकड़ा गया, जो सभी विधि के साथ संघर्षरत बालक है। सभी को पकड़कर पूछताछ करने पर घटना को अंजाम देना कबूल किया। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें