फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh News: निवर्तमान राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन को दी गई भावभीनी विदाई

Tue, 30 Jul 2024 02:35 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ के निवर्तमान राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन को आज राजभवन में भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर प्रथम महिला सुप्रभा हरिचंदन भी उपस्थित थी। राज्यपाल के प्रस्थान से पहले उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
विज्ञापन
निवर्तमान राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन को दी गई भावभीनी विदाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के निवर्तमान राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन को आज राजभवन में भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर प्रथम महिला सुप्रभा हरिचंदन भी उपस्थित थी। राज्यपाल के प्रस्थान से पहले उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस मौके पर राज्यपाल के सचिव यशवंत कुमार, विधिक सलाहकार भीष्म प्रसाद पाण्डेय और उपसचिव हिना नेताम समेत राजभवन के सभी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन


विदाई कार्यक्रम के बाद निवर्तमान राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन भुवनेश्वर (ओड़िशा) के लिए रवाना हो गए। उन्होंने राजभवन के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से मुलाकात की और आशीर्वचन दिया। उन्होंने कहा कि भगवान जगन्नाथ की कृपा से आप सभी लोग सदैव समृद्ध और सुखी रहे। राजभवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पुष्पवर्षा कर हरिचंदन का अभिवादन किया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें