फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में आज झमाझम बारिश के आसार, इस दिन से बदलेगा मौसम, जानें

Thu, 26 Sep 2024 11:11 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय होने पर बारिश की गतिविधि में बढ़ोतरी होगी। आज गुरुवार को प्रदेश में गरज चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना है। इसके बाद कल शुक्रवार से इन गतिविधियों में कमी होने की संभावना है। 
विज्ञापन
Chhattisgarh Rain - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय होने पर बारिश की गतिविधि में बढ़ोतरी होगी। आज गुरुवार को प्रदेश में गरज चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना है। दक्षिण और उत्तर भागों में इसका खास असर देखने को मिल सकता है। आज प्रदेश के अनेक जगहों पर भारी बारिश के आसार हैं। वहीं कई जगहों पर हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। बीते दिनों बुधवार को प्रदेश के कई जगहों पर गरज चमक के साथ झमाझम बारिश हुई है। 

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, आज गुरुवार को छत्तीसगढ़ में गरज चमक के साथ वज्रपात की गतिविधि जारी रहने की संभावना है। इसके बाद कल शुक्रवार से इन गतिविधियों में कमी होने की संभावना है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि उत्तर छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना है। मानसूनी सिस्टम एक्टिव होने की वजह से प्रदेश में बारिश की तीव्रता में बने रहने की संभावना है। शुक्रवार से बारिश की गतिविधि में कमी आने कि संभावना है।

मौसम एक्सपर्ट के अनुसार, उत्तर आंध्रप्रदेश, दक्षिण ओडिशा तटों से सटे पश्चिम-मध्य और उससे सटे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर एक निम्न दबाव क्षेत्र स्थित है। इससे जुड़ा चक्रवती परिसंचरण समुद्र तल से 7.6 किलोमीटर ऊपर तक स्थित है, जो ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुका हुआ है। यह अब आगे की ओर बढ़ने कि संभावना है। इसके प्रभाव से प्रदेश के अधिकांश जगहों पर हल्की मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं एक दो जगह पर गरज चमक के साथ वज्रपात और भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा बारिश कि गतिविधि में कमी आने की संभावना है।   
विज्ञापन


राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। वहीं बारिश की स्थिति बनी हुई है। रायपुर में बादल में रहने और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। बीते दिन बुधवार को प्रदेश में मानसून की सक्रियता सामान्य रही। प्रदेश के अनेक जगहों पर हल्की मध्यम बारिश दर्ज की गई है। वहीं एक-दो जगह पर गरज चमक के साथ बारिश हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें