फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Surajpur Double Murder: जिले के एसपी के बाद कलेक्टर भी बदले गए, एस जयवर्धन बने जिले के नए कलेक्टर

Tue, 22 Oct 2024 10:05 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, सूरजपुर

सार

सामान्य प्रशासन विभाग ने देर शाम तबादला आदेश जारी किया। वहीं रोहित व्यास को जशपुर कलेक्टर बनाया गया।
विज्ञापन
एस जयवर्धन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित सूरजपुर डबल मर्डर के बाद जिले के एसपी के बाद कलेक्टर भी देर शाम बदले गए। एस जयवर्धन को जिले का नया कलेक्टर बनाया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने देर शाम तबादला आदेश जारी किया। वहीं रोहित व्यास को जशपुर कलेक्टर बनाया गया। बता दें कि प्रधान आरक्षक की पत्नी और बेटी की हत्या के बाद सूरजपुर के कलेक्टर को बदला गया है। साथ ही कुछ अन्य अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। 

विज्ञापन


घटना के बाद कलेक्टर की हुई छुट्टी
घटना बीते 13 अक्तूब 2024 की है। जब आरोपी कुलदीप साहू ने सूरजपुर में पुराने बस स्टैंड में आपसी रंजिश के कारण प्रधान आरक्षक के ऊपर हमला करने के दौरान बगल में खड़े आरक्षक घनश्याम सोनवानी पर कड़ाही का खौलता तेल फेंक दिया था। उक्त घटना में आरक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए तत्काल थाने को सूचना दी गई। प्रधान आरक्षक तालिब शेख, उदय सिंह और अन्य पुलिसकर्मी पुराना बस स्टैंड और आसपास आरोपियों की पतासाजी में जुट गए।

प्रधान आरक्षक के घर में घुसकर पत्नी और बेटी की हत्या
इसी दौरान आरोपी कुलदीप साहू ने अपने साथियों के साथ रात करीब 10 बजे पुलिसकर्मियों को कार से कुचलने की कोशिश की। पुलिसकर्मी किसी तरह बच गए और कार का पीछा करने लगे। लेकिन आरोपी पकड़ में नहीं आए। जिसके बाद आरोपी अपने साथियों के साथ प्रधान आरक्षक तालिब शेख को मारने महगवां चौक स्थित उसके घर पहुंच गए। वहां तालिब शेख नहीं मिले तो आरोपियों ने उसकी पत्नी और बेटी की निर्मम हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


देखें पूरी सूची-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें