फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैकेंसी निकालने की मांग : बालोद में पशु चिकित्सा विभाग में नहीं हुई संविदा भर्ती, भटक रहे डिप्लोमा धारी

Tue, 01 Aug 2023 04:50 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बालोद

सार

पशु चिकित्सा विभाग में संविदा वैकेंसी न निकलने से कई शिक्षित युवा बेरोजगार घूम रहे हैं। पशु चिकित्सा के क्षेत्र में पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं ने  जिला प्रशासन से वैकेंसी निकालने की मांग की है। 
विज्ञापन
छात्र व छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बालोद जिले में सन 2018 से पशु चिकित्सा इकाई के क्षेत्र में किसी तरह की कोई भी संविदा वैकेंसी नहीं निकाली गई है। पशु चिकित्सा के क्षेत्र में पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं ने मंगलवार को जिला प्रशासन से वैकेंसी निकालने की मांग की है। इन छात्र-छात्राओं ने बताया कि वे सब विभिन्न संस्थाओं से पशु चिकित्सा के क्षेत्र में अध्ययन पूरा कर चुके हैं, लेकिन अब तक पशु चिकित्सा के क्षेत्र में कोई भी वैकेंसी नहीं निकलने वे बेरोजगार घूम रहे हैं। उन्होंने कहा कि बालोद जिले में पशु चिकित्सा क्षेत्र में बहुत सारे काम हैं। फिर, भी वैकेंसी नहीं निकाली जा रही है।

विज्ञापन


45 प्रतिशत पद खाली
पशु चिकित्सा क्षेत्र में अध्ययन कर रही छात्रा सिवानी ने बताया कि इस संवर्ग में कुल स्वीकृत 74 पद हैं, जिसमें से 45 प्रतिशत यानि 33 पद रिक्त हैं। बालोद जिले में 50 बेरोजगार पशु चिकित्सा क्षेत्र में डिप्लोमा की पढ़ाई पूरी कर चुके लोग घूम रहे हैं। इन बेरोजगारों ने कहा कि बालोद जिले में यदि डिप्लोमा के क्षेत्र में कोई वैकेंसी निकाली जाती है तो उन्हें भटकना नहीं पड़ेगा। रोजगार न होने के कारण डिप्लोमा कर चुके लोग दर-दर भटकने और छोटे-मोटे कम करने को मजबूर हैं।

अन्य जिलों में निकाली जा रही वैकेंसी 
पशु चिकित्सा के क्षेत्र में अध्ययन कर चुके युवा बेरोजगारों ने बताया कि बालोद जिले में ही काफी लंबे समय से वैकेंसी नहीं निकल गई है। वहीं, आसपास के जिलों में वैकेंसी निकली जा रही है। वहां के बेरोजगार युवाओं को काम मिल रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन से अपील की है कि बालोद जिले में भी कोई वैकेंसी निकली जाए, ताकि यहां अध्ययन कर चुके युवा बेरोजगारों को रोजगार मिल सके। सभी संविदा नियुक्ति करने की मांग कर रहे हैं। संविदा पदों पर भर्तियां निकालने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें