Sawan 2024, Shri Mahakal Dham Amleshvar: उज्जैन के महाकालेश्वर धाम की तरह ही छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सटे अमलेश्वर में श्री महाकाल धाम है। वेद- पुराणों के अनुसार इस धाम की पौराणिकता 12 ज्योतिर्लिंगों से जुड़ी है। इसी वजह से इसे महाकाल धाम कहते हैं। दक्षिण से उत्तर दिशा की ओर से मुड़कर खारून नदी स्वयंभू महाकाल धाम को और भी पवित्र-पावन बना देती है।
विज्ञापन
2 of 8
श्री महाकाल धाम में स्थापित नंदी बाबा की प्रतिमा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। बड़ी संख्या में कांवड़ियां यहां आते हैं और खारून नदी के तट पर डूबकी लगाते हैं फिर महाकाल का दर्शन करते हैं। श्री महाकाल धाम में नियमित रूप से अलग-अलग रूपों में भगवान का श्रृंगार होता है। इसमें भगवान महाकाल के बाल रूप से लेकर अर्धनारीश्वर तक के रूपों का श्रृंगार किया जाता है। सुबह-शाम भगवान की जागरण आरती, भोग आरती फिर शयन आरती होती है।
विज्ञापन
3 of 8
महाकाल दरबार में विराजित शनि भगवान की प्रतिमा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
महाकाल धाम अमलेश्वर में यजमानों के सभी प्रकार के कार्मिक अनुष्ठान विद्वानों के निर्देश में कराए जाते हैं। यहां पलाश विधि से नारायण नागबली, कालसर्प जैसे तमाम धार्मिक अनुष्ठान और पूजा अर्चना की जाती है। साथ ही विवाह में आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिये कुंवारे युवाओं ने अर्क विवाह और कन्याओं ने कुंभ विवाह भी करवाया है। महाकाल धाम में करीब 20 साल से ये पूजा अनवरत जारी है। सैकड़ों की संख्या में पहुंचने वाले भक्त यहां देव दर्शन और पवित्र स्नान के बाद पूजा-पाठ कराते हैं।
4 of 8
मंदिर के गर्भगृह में महाकाल बाबा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जानें ऐतिहासिक महत्व
श्री महाकाल धाम अमलेश्वर की पौराणिकता भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों से जुड़ी है। महाकाल धाम में स्थापित शिवलिंग स्वयंभू हैं। यहां खारून नदी के बहने का आकार 'अ'के रूप में हैं। माना जाता है कि इस वजह से इस क्षेत्र का नाम अमलेश्वर पड़ा। करीब 100 साल पहले यहां घना जंगल था। यहां लोग जाने से भी डरते थे। इस इलाके में चूने की भट्ठियों पर काम करने वाले मजदूर ज्यादातर जंगल में रहा करते थे। जंगल में रहने वाले मजदूरों ने यहां अमलेश्वर लिंग की पूजा शुरू की। कालांतर में चूने की भट्ठियां बंद हो गई और वहां काम करने वाले मजदूर भी चले गए। इसके बाद यहां स्थित शिवलिंग मिट्टी में दब गया। साल 2004 में छत्तीसगढ़ के दानवीर दाऊ कल्याण सिंह के अग्रज अशोक अग्रवाल को सपने में आदेश मिला कि अमलेश्वर के एक खेत में खारुन नदी के किनारे शिवलिंग मिट्टी में दबा हुआ है। इसे निकालकर इसकी विधिवत पूजा कराई जाए। अशोक अग्रवाल के मार्गदर्शन में शिवलिंग की खोज की गई तो नदी के तट पर एक खेत में नीम के पास शिवलिंग प्रकट हुआ।
विज्ञापन
5 of 8
महाकाल धाम का प्रवेश द्वार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
क्यों कहा गया महाकाल धाम
इस धाम के सर्वराकार पंडित प्रियाशरण त्रिपाठी के अनुसार, साल 2004 में यहां पर नीम के पेड़ के पास स्वयंभू शिवलिंग मिला। तीन जुलाई और सावन कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि के बाद शिवलिंग की एक टेंट में पूजा की जाने लगी और जनवरी 2024 में इस भव्य-दिव्य दरबार को श्री महाकाल धाम अमलेश्वर का नाम दे दिया गया। धाम में करीब 20 वर्षों से पूजा अनवरत चल रही है। इसी साल जनवरी में महाकाल धाम का जीर्णोंद्धार शुरू हुआ। इस मंगल तीर्थ में श्रद्धालु न केवल पूजा करते हैं बल्कि पूजन के बाद विधिवत रूद्राभिषेक एवं महाप्रसादी का आनंद भी लेते हैं।
विज्ञापन
6 of 8
मंदिर में दर्शन करने पहुंचे कांवड़िया
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस वजह से पड़ा अमलेश्वर नाम
सिक्किम के संत कनकधारी स्वामी स्वदेशानंद ने अमलेश्वर का अर्थ बताते हुए लिखा है की मलम इति अमलम यानी पाप रहित परमात्मा ही अमलेश्वर है। यह पुराणों में भी उल्लेखित है। एक बार विंध्य पर्वत ने पार्थिव शिवलिंग के साथ भगवान शिव की 6 महीने तक कठिन उपासना की। प्रसन्न होकर भगवान शिव ने बिध्य को वर दिया। इस तपस्या में ऋषि-मुनि भी आए थे। उनकी प्रार्थना पर शिव ने अपने ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दो भाग किए। एक का नाम ओमकारेश्वर और दूसरे का नाम अमलेश्वर पड़ा। पुराणों में भी अमलेश्वर का स्पष्ट उल्लेख है।
विज्ञापन
7 of 8
मंदिर में अनुष्ठान करते शिवभक्त
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गर्भगृह में स्थापित है इन देवी-देवताओं की प्रतिमा
मंदिर के गर्भगृह में गणेश भगवान,कैलाश अधिपति शंकर और महामाया चतृभुजी दुर्गा विराजित हैं। धाम के द्वार पर नंदी महाराज और सामने ही अमलेश्वर क्षेत्र अधिपति भगवान शनि की अद्भूत विग्रह है, जो रूद्राक्ष जैसे वृक्ष की छाया में इस धाम को और भी मनमोहक और पुनीत बनाते हैं।
श्री महाकाल धाम, अमलेश्वर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
13 अक्टूबर को फिर होगा विराट ज्योतिष सम्मेलन
श्री महाकाल धाम की पूरी तरह से प्राण प्रतिष्ठा 16 से 18 जनवरी 2024 को किया गया। विद्वान-आचार्यों के आचार्यत्व में भगवान के सभी विग्रहों की प्रतिष्ठा की गई। इसमें महादेव मंडल की प्रसादी के साथ भजन का अद्भुत आयोजन भी हुआ। जिसमें सैकड़ों ग्रामवासी और कआ प्रदेशों के श्रद्दालु बड़ी संख्या में उमड़े। 6 अप्रैल 2024 को देशभर के विख्यात ज्योतिषियों, वास्तु शास्त्रियों, आचार्य, महामंडलेश्वर की उपस्थिति में विराट ज्योतिष सम्मेलन हुआ। इसमें देशभर के 200 से ज्यादा ज्योतिषि एवं वास्तुशास्त्री शामिल हुए। एक दिवसीय ज्योतिष सम्मेलन में विद्वान, ज्योतिषियों, वास्तु शास्त्रियों, आचार्यों महामंडलेश्वरों महंतों की उपस्थिति में यहां आने वाले लोगों की निजी समस्या और सवालों का समाधान किया गया। इस बार 13 अक्टूबर 2024 को विराट ज्योतिष सम्मेलन होगा। इस कार्यक्रम में पूरे देशभर से ज्योतिष, वास्तु टैरो आदि विद्वान शामिल होंगे।