फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ : बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने तीन नक्सलियों को किया गिरफ्तार

Thu, 09 Sep 2021 01:37 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, बीजापुर

सार

तीनों नक्सली सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए तिमापुर गांव के पास बारूदी सुरंग में विस्फोट करने की घटना में शामिल थे। मुरदंडा गांव के जंगल में  सुरक्षा बलों ने घेराबंदी कर तीनों नक्सलियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
Chhattisgarh naxalite attack
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारी ने बुधवार को बताया, जिले के बासागुड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुरदंडा गांव में तीन नक्सलियों कुंजाम सन्ना, कड़ती भीमा और कड़ती सुला को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया, बासागुड़ा थाना क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के तहत मंगलवार को एसटीएफ, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और कोबरा बटालियन के जवानों को गस्त में रवाना किया गया था। दल जब मुरदंडा गांव के जंगल में था, तभी सुरक्षा बलों ने घेराबंदी कर तीन नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए तिमापुर गांव के पास बारूदी सुरंग में विस्फोट करने की घटना में शामिल होने का आरोप है। इसमें सीआरपीएफ का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें