फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: पुलिस व सीआरपीएफ ने तीन नक्सलियों को किया गिरफ्तार, बारुदी सुरंग ब्लास्ट में शामिल थे तीनों 

Wed, 08 Sep 2021 03:12 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

सार

दो सितंबर को तमापुर गांव के पास बारुदी सुरंग में हुए विस्फोट में इन्हीं तीन नक्सलियों का हाथ था। इस घटना के दौरान एक सीआरपीएफ जवान घायल हो गया था। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यहां सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने बुधवार को जिले के बासागुड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुरदंडा गांव से तीन नक्सलियों कुंजाम सन्ना (30), कड़ती भीमा (31) और कड़ती सुला (21) को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन


एसटीएफ व कोबरा बटालियन भी थी साथ 
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बासागुड़ा थाना क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के तहत मंगलवार को एसटीएफ, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और कोबरा बटालियन के जवानों को गस्त के लिए रवाना किया गया था। उन्होंने बताया कि दल जब मुरदंडा गांव के जंगल में था तभी सुरक्षा बलों को नक्सलियों के छिपे होने का शक हुआ। इसके बाद जवानों ने पूरे इलाके की घेराबंदी की और तीन नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया। 

बारूदी सुरंग से किया था विस्फोट
पुलिस के मुताबिक दो सितंबर को तमापुर गांव के पास बारुदी सुरंग में हुए विस्फोट में इन्हीं तीन नक्सलियों का हाथ था। इस घटना में एक सीआरपीएफ जवान घायल हो गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें