फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांकेरः चारामा में धड़ल्ले से हो रहा अवैध रेत खनन, अधिकारी नहीं ले रहे एक्शन, ग्रामीण सड़कों पर उतरे

Wed, 19 Jun 2024 11:42 AM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर

सार

चारामा क्षेत्र के ग्रामीण अवैध रेत खनन के खिलाफ एकजुट हो गए हैं। लोगों का आरोप है कि प्रशासन और संबंधित विभाग के अधिकारी रेत के अवैध खनन को रोकने के लिए कुछ नहीं कर रहे हैं। अधिकारी एनजीटी के आदेशों का पालन करने में नाकाम हैं।  
विज्ञापन
मौके पर पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांकेर जिले के चारामा क्षेत्र में अवैध खनन का खेल जोरों पर है। प्रशासन के अधिकारियों के नाक के नीचे से खनन माफिया इन घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। अधिकारी अवैध खनन रोकने में नाकाम हैं। इस वजह से रात के अंधेरे में चारामा क्षेत्र की महानदी के दर्जनों घाटों में धड़ल्ले से अवैध खनन का खेल चल रहा है और माफिया बेखौफ होकर रेत खनन की घटनाओं को अंजाम दे रहा है। 
विज्ञापन


अवैध खनन की तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिनमें साफ दिख रहा है कि चारामा क्षेत्र की महानदी से रेत से भरे ट्रक ले जाए जा रहे हैं। माहुद रेत खदान से हर दिन 200 से ट्रक निकलते हैं।  भिरौदा, तेलगुड़ा, हारडुला खरथा, किलेपार, भिरौद में रात के अंधेरे में रेत का अवैध खनन का कारोबार हो रहा है।

अफसरों का रवैया ढीला 
एनजीटी यानी नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल का आदेश है कि नदियों में किसी भी तरह की खुदाई नहीं होगी। यह आदेश 15 जून से पूरे छत्तीसगढ़ में लागू हो गया है। एनजीटी के आदेशों के बावजूद प्रशासन व विभाग के अधिकारी आदेशों का पालन करवाने में ढीला रवैया अपना रहे हैं। स्थानीय अधिकारियों की नर्मी की वजह से खनन माफिया खुलेआम खुलेआम रेत की खुदाई कर रहा है। क्योंकि उन्हें कोई रोकने -टोकने वाला नहीं है। 
विज्ञापन


सड़कों पर उतरे ग्रामीण
अवैध रेत खनन के विरोध में ग्रामीण रोष जता रहे हैं। मंगलवार रात को स्थानीय लोग मचांदुर नाके पर विरोध जताने पहुंते, तभी उनके सामने ही वहां से रेत से भरे आधा दर्जन ट्रक निकले। लोगों ने आरोप लगाया कि मचांदुर नाके पर खनिज विभाग के इंस्पेक्टर तैनात रहते हैं। रात के अंधेरे में ये भी अपनी आंखें बंद कर लेते है। राजनीतिक लोग और रेत माफिया एक सिंडिकेट बना कर पूरे चारामा क्षेत्र में अवैध खनन को अंजाम दे रहे हैं। ग्रामीणों ने सुबह 5 बजे तक अपना विरोध जताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें