कांकेर जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र सुलंगी में बिजली खंभे से चिपक कर लाइनमैन की मौत हो गई। बिजली विभाग की लापरवाही ने लाइनमैन की जान ले ली। पूरा मामला कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के सुलंगी गांव का है।
कांकेर जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र सुलंगी में बिजली खंभे से चिपक कर लाइनमैन की मौत हो गई। बिजली विभाग की लापरवाही ने लाइनमैन की जान ले ली। पूरा मामला कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के सुलंगी गांव का है।
विज्ञापन
कोयलीबेड़ा थाना प्रभारी मालिक राम ने बताया कि कोयलीबेड़ा क्षेत्र के सुलंगी गांव में बिजली का सुधार कार्य चल रहा था तभी अचानक बिजली सप्लाई चालू कर दिया गया जिससे करंट की चपेट में आकर लाइनमैन किशुन दर्रो की मौत हो गई। काफी देर तक लाइनमैन खंभे में चिपका रहा जहां बिजली सप्लाई बंद करने के बाद उसके शव को उतारा गया। मृतक लाइनमैन हल्बा चौकी अंतर्गत का रहने वाला था।
गौरतलब हो कि विद्युत विभाग अपने कर्मचारियों की सुरक्षा पर ध्यान नहीं दे रहा है। बिजली कर्मी बिना सुरक्षा उपकरण के खंभे में चढ़कर काम करते नजर आते हैं। ठेका कंपनियां भी बिजली सुधार कार्यों में सुरक्षा की अनदेखी करते है। इसे देखने वाला कोई नहीं है। बारिश के समय दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। साथ ही अगर बिजली चालू हो जाए तो बचने का कोई चांस नहीं रहता।