फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी बोर्ड के इन 30 पदों पर भर्ती परीक्षा 25 फरवरी को: अभ्यर्थी इस लिंक से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

Tue, 20 Feb 2024 01:25 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छतीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल की ओर से राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड की परीक्षा 25 परवरी को होगी। अभ्यर्थी अपनी व्यापमं की प्रोफाइल में जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल की ओर से राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड की परीक्षा 25 परवरी को होगी। रायपुर के अंतर्गत सहायक संचालक, सचिव वरिष्ठ, सचिव कनिष्ठ पद के लिए भर्ती परीक्षा होगी। अभ्यर्थी अपनी व्यापमं की प्रोफाइल में जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए प्रदेश के 8 जिला मुख्यालयों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। 
विज्ञापन


अभ्यर्थी भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र व्यापमं की वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in और https://vyapamaar.cgstate.gov.in/, चिप्स की वेबसाइट http://cgstate.gov.in जनसंपर्क की वेबसाइट, https://dprcg.gov.in, छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन बोर्ड, रायपुर, की वेबसाइट www.agriportal.cg.nic.in पर उपलब्ध लिकों में से किसी भी एक लिंक पर क्लिक करके अपने प्रोफाइल लॉगिन पेज पर जा सकते हैं और प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से एक संक्षिप्त यूआरएल प्राप्त होगा। यूआरएल को क्लिक कर अपने मोबाइल पर सीधे एडमिट कार्ड प्राप्त कर उसका प्रिंट आउट ले सकते हैं। 

जरुरी बातें 
प्रवेश पत्र में अभ्यर्थी की प्रति के साथ ही प्रत्येक परीक्षा पाली के दौरान परीक्षा केन्द्र में जमा की जाने वाली व्यापमं की प्रति भी है। अतः अभ्यर्थी संपूर्ण प्रवेश पत्र डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट निकाले। परीक्षा दिवस को प्रत्येक परीक्षार्थी डेढ़ घंटे पहले अपने परीक्षा केन्द्र में उपस्थित रहें, जिससे उनके मूल पहचान पत्र से उनकी पहचान की जा सके। परीक्षा केंद्र में जाने के लिए अनुमति दी जा सके। 
विज्ञापन


परीक्षा केंद्र नहीं मिलने पर हेल्पलाइन नंबर 
किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केन्द्र के संबंध में कठिनाई होती है तो हेल्पलाइन नंबर 0771-2972780 और मोबाइल नंबर 8269801982 पर संपर्क कर सकते हैं। यदि इंटरनेट से प्राप्त प्रवेश पत्र पर फोटो नहीं आता है, तो अभ्यर्थी अपने साथ दो रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो लेकर परीक्षा केंद्र में आने को कहा गया है। परीक्षार्थियों को डाकघर के माध्यम से प्रदेश पत्र नहीं भेजा जाएगा। परीक्षार्थी परीक्षा दिवस से एक दिन पहले ही अपने परीक्षा केन्द्र की भौगोलिक स्थिति, लोकेशन आदि की जानकारी हासिल कर लें। परीक्षा शुरू होने के बाद किसी को भी परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

ये लगेंगे जरुरी दस्तावेज 
  • फोटोयुक्त मूल आईडी, 
  • मतदाता पहचान पत्र
  • ड्रायविंग लायसेंस
  • पेन कार्ड
  • आधार कार्ड (ई-आधार कार्ड भी मान्य)
  • पासपोर्ट
  • विद्यालय का फोटोयुक्त परिचय पत्र
  • फोटोयुक्त अंकसूची मूलरूप में (फोटो कॉपी मान्य नहीं)
  • मूल पहचान पत्र के अभाव में परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें