फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur: कुएं में मिला छह साल के बच्चे का शव; ट्यूशन से शाम को घर जाने के लिए निकला था, उसके बाद से लापता

Tue, 28 Feb 2023 03:23 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

सार

मयंक के ट्यूशन टीचर ने पुलिस को बताया कि उसने घर से चाय-बिस्किट खाकर आने की बात कही थी। इस पर उसे जाने दिया, लेकिन फिर वह नहीं लौटा। इस पर उन्हें लगा कि घर में ही रुक गया होगा।
विज्ञापन
मयंक साहू (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में छह साल के बच्चे का मंगलवार सुबह कुएं में शव मिला है। बच्चा एक दिन पहले सोमवार शाम को ट्यूशन पढ़ने के लिए गया था। वहां से घर के लिए निकला, लेकिन पहुंचा ही नहीं। अगले दिन बच्चे की मौत का पता चला। पुलिस ने शव को कुएं से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला गंज थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन




जानकारी के मुताबिक, फाफाडीह एक्सप्रेस वे रोड, साहू बाड़ा निवासी सरजू राम साहू का छह साल का बेटा मयंक सोमवार शाम करीब 4 बजे ट्यूशन पढ़ने के लिए मोहल्ले के ही एक टीचर के घर गया था। इसके बाद वहां से घर जाने निकला, लेकिन पहुंचा ही नहीं। देर शाम तक मयंक घर नहीं आया तो परिजनों ने तलाश शुरू की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। अगले दिन सुबह कुएं में परिजनों ने उसका शव देखा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मयंक के ट्यूशन टीचर ने पुलिस को बताया कि उसने घर से चाय-बिस्किट खाकर आने की बात कही थी। इस पर उसे जाने दिया, लेकिन फिर वह नहीं लौटा। इस पर उन्हें लगा कि घर में ही रुक गया होगा। देर शाम जब परिजन मयंक को तलाश करते हुए आए तो पता चला कि वह घर भी पहुंचा था। फिहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें