फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायपुर की बड़ी खबरेंः  कांग्रेस का संविधान रक्षा मार्च; सीएम साय ने जनदर्शन में सुलझाई लोगों की समस्यायें

Thu, 26 Nov 2026 08:36 PM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

आज रायपुर शहर से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरें चर्चा में रहीं। इनमें कांग्रेस का संविधान रक्षा मार्च, 'जनदर्शन' में पहुंचे लोगों की समस्याएं सुलझाने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मौके पर की पहल, अब गवाहों की पहचान रहेगी सुरक्षित,अब धान खरीदी में किसानों को नहीं होगी परेशानी, छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से खबर शामिल रहीं। 
विज्ञापन
ग्रॉफिक्स: अमर उजाला डिजिटल - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

1.छत्तीसगढ़: कांग्रेस का संविधान रक्षा मार्च; रायपुर में गूंजा 'वोट बचाओ-देश बचाओ' का नारा, निकली विशाल रैली

विज्ञापन

ऐतिहासिक गांधी मैदान से अंबेडकर चौक तक संविधान रक्षा मार्च निकाला गया, जिसमें हजारों की संख्या में कांग्रेसी शामिल हुए। कांग्रेस ने कहा कि यह मार्च सिर्फ एक रैली नहीं बल्कि हर छीने गये वोट का हिसाब लेने का शंखनाद है। कांग्रेस का हर कार्यकर्ता आज वोट रक्षक बनकर खड़ा है। पढ़ें पूरी खबर



2.छत्तीसगढ़: 'जनदर्शन' में पहुंचे लोगों की समस्याएं सुलझाने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मौके पर की पहल
रायपुर में जनदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तीन जरूरतमंदों को इलाज के लिए कुल 55 हजार रुपये की सहायता दी। सात वर्षीय आवान की थेरेपी के लिए 40 हजार रुपये का चेक प्रदान किया। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन



3. अब गवाहों की पहचान रहेगी सुरक्षित: छत्तीसगढ़ में नई योजना लागू, जरूरत पड़ने पर बदली जा सकेगी पहचान
छत्तीसगढ़ में साक्षी संरक्षण योजना 2026 लागू हो गई है। गंभीर खतरे का सामना कर रहे गवाहों को नई पहचान, सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरण, पुलिस सुरक्षा और आर्थिक सहायता मिल सकेगी। पढ़ें पूरी खबर


4. CG: अब धान खरीदी में किसानों को नहीं होगी परेशानी, 15 जनवरी तक होगी खसरा मैपिंग, सभी कलेक्टर को निर्देश जारी
ऐसे किसान, जिनके खसरे फार्मर रजिस्ट्री में दर्ज हैं, लेकिन खसरा मंडल में नहीं दिख रही है, उनके खसरों की मैपिंग के लिए संबंधित सहकारी समिति की आईडी में ‘एग्रीस्टेक से धान खरीदी के लिये भूमि विवरण सिंक करें’ का विकल्प उपलब्ध कराया गया है। कलेक्टरों को संबंधित समितियों के माध्यम से ऐसे सभी प्रकरणों का निराकरण हल करने के निर्देश दिए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन



5. सीजी न्यूज: छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, यहां देखें टाइम-टेबल
छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड रायपुर की ओर से आयोजित हाईस्कूल एवं हायर सेकंडरी पत्राचार पाठ्यक्रम की दूसरे और चौते अवसर परीक्षाओं की समय-सारिणी जारी कर दी गई है। परीक्षाएं 14 दिसंबर से शुरू होकर 22 दिसंबर 2026 तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित की जायेगी। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें