फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीजी न्यूज: छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, यहां देखें टाइम-टेबल

Thu, 26 Nov 2026 08:15 PM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड रायपुर की ओर से आयोजित हाईस्कूल एवं हायर सेकंडरी पत्राचार पाठ्यक्रम की दूसरे और चौते अवसर परीक्षाओं की समय-सारिणी जारी कर दी गई है। परीक्षाएं 14 दिसंबर से शुरू होकर 22 दिसंबर 2026 तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित की जायेगी।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड रायपुर की ओर से आयोजित हाईस्कूल एवं हायर सेकंडरी पत्राचार पाठ्यक्रम की दूसरे और चौते अवसर परीक्षाओं की समय-सारिणी जारी कर दी गई है। परीक्षाएं 14 दिसंबर से शुरू होकर 22 दिसंबर 2026 तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित की जायेगी।

विज्ञापन


छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष अल्ताफ अहमद ने बताया कि हाईस्कूल पत्राचार पाठ्यक्रम की द्वितीय एवं चतुर्थ अवसर परीक्षा के अंतर्गत 14 दिसंबर को सामान्य अंग्रेजी एवं संस्कृत, 15 दिसंबर को सामान्य हिन्दी, 16 दिसंबर को विशिष्ट उर्दू, 17 दिसंबर को गणित, 19 दिसंबर को सामाजिक विज्ञान तथा 21 दिसंबर को विज्ञान विषय की परीक्षा आयोजित होगी। 

इसी प्रकार हायर सेकेंडरी पत्राचार पाठ्यक्रम की द्वितीय एवं चतुर्थ अवसर परीक्षा के तहत 14 दिसंबर को विशिष्ट उर्दू, 15 दिसंबर को राजनीति शास्त्र, 16 दिसंबर को समाजशास्त्र, 17 दिसंबर को रसायन शास्त्र, लेखाशास्त्र एवं इतिहास, 19 दिसंबर को व्यवसाय अध्ययन, गणित, जीव विज्ञान एवं भूगोल, 21 दिसंबर को अर्थशास्त्र एवं भौतिकी और 22 दिसंबर को सामान्य अंग्रेजी एवं सामान्य हिन्दी विषय की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें