फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्शन मोड में रायपुर पुलिस: 258 गुंडा-बदमाशों को थानों में बुलाकर लगाई परेड,130 बदमाशों पर कार्रवाई,दी चेतावनी

Sat, 04 May 2024 01:11 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

शहर में शांतिपूर्ण मतदान कराने और अपराधों की रोकथाम के लिए  258 से ज्यादा गुंडा-बदमाशों को संबंधित थानों में हाजिर कर परेड लगाई। रायपुर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में गुंडा-बदमाशों, चाकुबाजों समेत अपराधिक तत्वों को थाना में बुलाकर समझाइश दी गई है।
विज्ञापन
पुलिस ने गुंडा बदमाशों की लगाई परेड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव को लेकर रायपुर पुलिस एक्शन मोड पर हैं। शहर में शांतिपूर्ण मतदान कराने और अपराधों की रोकथाम के लिए  258 से ज्यादा गुंडा-बदमाशों को संबंधित थानों में हाजिर कर परेड लगाई। रायपुर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में गुंडा-बदमाशों, चाकुबाजों समेत अपराधिक तत्वों को थाना में बुलाकर समझाइश दी गई है। 

विज्ञापन

 
शहर में अपराधों की रोकथाम, अपराधियों पर नकेल कसने और सुरक्षा-शांति व्यवस्था के मद्देनजर रायपुर एसएसपी की ओर से विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान सभी थाना प्रभारियों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों के गुंडा-बदमाशों की क्लास लगा दी। शरह के अलग-अलग थानों से संबंधित 258 गुंडा-बदमाशों को थानों में तलब किया गया।  

पुलिस ने दी चेतावनी
बदमाशों को तलब कर उनकी परेड़ ली गई। साथ ही उनको समझाया गया कि सभी अपराधों से दूर रहकर शांति पूर्वक अपने परिवार के साथ जीवन यापन करें। थाना प्रभारियों ने चेतावनी देते हुए कहा की जब भी उन्हें थाना की ओर से उपस्थित होने कहा जाता है, तो वे फौरन थाना पहुंच जाये। 
विज्ञापन


130 अपराधियों पर कार्रवाई
इस दौरान 12 आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट,पांच आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट और 113 अपराधिक तत्वों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की गई।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें