Raipur News: छत्तीसगढ़ के हसदेव जंगल की कटाई को लेकर प्रदेश युवा कांग्रेस ने रायपुर के तेलीबांधा में विरोध प्रदर्शन किया है। प्रदेश युवा कांग्रेस के सचिव अभिषेक कसार के नेतृत्व में विरोध कर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।
Raipur News: छत्तीसगढ़ के हसदेव जंगल की कटाई को लेकर प्रदेश युवा कांग्रेस ने रायपुर के तेलीबांधा में विरोध प्रदर्शन किया है। प्रदेश युवा कांग्रेस के सचिव अभिषेक कसार के नेतृत्व में विरोध कर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस दौरान उन्होंने बीजेपी सरकार पर कई आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि पेड़ों की कटाई बंद हो नहीं, तो उग्र आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
हस्ताक्षर अभियान में हुए शामिल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अभिषेक कसार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की छत्तीसगढ़ में सरकार बनते साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विष्णुदेव साय के संरक्षण में अडानी की ओर से हसदेव जंगल की कटाई कर रहे हैं। हजारों पेड़ काटे जा चुके हैं। उन्होंने आरोप लगते हुए कहा कि हसदेव को बचाने के लिए आंदोलन कर रहे आदिवासियों को डराया धमकाया जा रहा है। उन्हें सीएम विष्णुदेव साय की पुलिस जेल में बंद कर रही है।
हसदेव बचाने को लेकर हस्ताक्षर अभियान में लोगों ने किया हस्ताक्षर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस की मांग है कि हसदेव जंगल की कटाई पर तत्काल रोक लगाया जाए। ऐसा नहीं होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में उपस्थित प्रदेश सचिव जितेन्द्र बारले, प्रदेश सचिव फहीम शेख, प्रदेश सचिव मनहरण वर्मा, जिला उपाध्यक्ष प्रियंका उपाध्याय, उत्तर विधानसभा कार्यकारी अध्यक्ष नवाज खान, दक्षिण विधानसभा महासचिव राज़िक रज़ा, उत्तर विधानसभा महासचिव अब्दुल मलिक ख़ान, ब्लॉक अध्यक्ष भूपेन्द्र जलक्षत्री, सृजन तिवारी, कुशाग्र सोलंकी उपस्थित थे।
इस अभियान में बूढ़े से लेकर बच्चे भी हुए शामिल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रदेश युवा कांग्रेस ने हसदेव जंगल की कटाई को लेकर विरोध कर हस्ताक्षर अभियान चलाया। इस अभियान में सभी वर्ग के लोगों ने भाग लिया है। बच्चे से लेकर बूढ़े, स्टूडेंट्स समेत कई लोगों ने इस अभियान में भाग लिया है।