फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur News: प्रतिबंधित नशीली सिरप के बिक्री के लिए ढूंढ रहे थे ग्राहक, मौके पर मिली पुलिस, दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 12 Jan 2024 07:19 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

राजधानी रायपुर में प्रतिबंधित नशीली सिरप के साथ दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी नशीली सिरफ बेचने के फिराक में ग्राहक ढूंढ रहे थे। इस दौरान पुलिस ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ा है।
विज्ञापन
प्रतिबंधित नशीली सिरप के साथ दो आरोपी को गिरफ्तार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी रायपुर में प्रतिबंधित नशीली सिरप के साथ दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी नशीली सिरफ बेचने के फिराक में ग्राहक ढूंढ रहे थे। इस दौरान पुलिस ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ा है। उनके कब्जे से 120 शीशी प्रतिबंधित नशीली सिर्फ कोडीन जब्त किया गया है। इसका कीमत 25 हजार रुपए आंकी गई है। 
विज्ञापन


यह मामला देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है, जहां दो युवक नशीली दवाओं की बिक्री कर रहे थे। इसकी सूचना मिलने पर थाना पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट ने आरोपियों की खोजबीन की। कांकेर रोडवेज के पास स्कूटी में सवार दो व्यक्ति नशीली सिरप रखे थे। इसके साथ ही उसे बेचने के फिराक में ग्राहक ढूंढ रहे थे।

पुलिस ने मुखबिर के बताए जगह, वाहन और हुलियों के व्यक्तियों की पतासाजी कर चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम मोहम्मद अहमद और डोमार उर्फ पिंटू निवासी संजय नगर टिकरापारा रायपुर का होना बताया। उनके पास रखें कार्टून की तलाशी लेने पर प्रतिबंधित नशीली कोडिन सिरप पाया गया। 
विज्ञापन


इस दौरान दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।आरोपियों के खिलाफ थाना देवेन्द्र नगर में नारकोटिक एक्ट  के तहत कार्रवाई की गई। उनके कब्जे से कुल 120 शीशी प्रतिबंधित नशीली सिरप कोडिन और एक स्कूटी भी जब्त किया गया है। इसकी कीमत लगभग 25 हजार रुपये आंकी गई है। 

गिरफ्तार आरोपी
  • मोहम्मद अहमद 22 साल, निवासी संजय नगर, थाना टिकरापारा रायपुर 
  • डोमार उर्फ पिंटू 24 साल, निवासी संजय नगर, बकरा मार्केट, थाना टिकरापारा, रायपुर
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें