आरोपियों ने कान पकड़कर मांगी माफी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
Raipur News: राजधानी रायपुर में बढ़ते अपराध, चोरी की घटना, लूटपात, मामूली बातों पर मारपीट जैसे घटनाओं को देखते हुए पुलिस विभाग ने कमर कस ली है। रायपुर जिले के अलग-अलग थानों से 247 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेजा गया है। सभी के खिलाफ अलग अलग एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। बीते दिनों एसएसपी प्रशांत अग्रवाल नहीं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारी की बैठक ली थी। इस दौरान उन्होंने अपराधों की रोकथाम, अपराधियों पर नकेल कसने, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए निर्देश दिए थे।
रायपुर रायपुर एसएसपी के निर्देशानुसार, रायपुर जिले के अलग-अलग थानों से कुल 247 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेजा गया है। थाना प्रभारी अपने पुलिस बल के साथ अपने-अपने क्षेत्र के फरार आरोपियों, गुंडा, बदमाश, निगरानी बदमाश, संदिग्ध व्यक्ति और सामाजिक तत्व और अपराधों में संलिप्त व्यक्ति के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया है। इस दौरान गुंडे बदमाशों को थाने में बुलाकर उनकी परेड ली गई। इस दौरान उन्होंने कान पड़कर माफी भी मांगी है। इसके साथ ही आपराधिक मामलों से दूर रहने की बात कही है।
अलग-अलग थानों में छह आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट, 16 आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट, दो आरोपी के खिलाफ जुआ एक्ट, 195 आरोपी के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धारा के तहत कार्रवाई की गई है। इसके साथ ही 13 स्थाई वारंट और 15 गिरफ्तारी वारंट की तामिली की गई। इस तरह कुल 247 आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही कर उन्हें जेल भेजा गया है। यह रायपुर पुलिस का अपराधियों के खिलाफ यह विशेष अभियान लगातार चलता रहेगा।