फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किश्तों में लूटा: ठगी का शिकार हुए रिटायर्ड अधिकारी, पांच लाख रुपये और बाइक के लालच में 14.24 लाख रुपये गंवाए

Fri, 24 Nov 2023 03:12 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

फोन करने वाले आरोपी ने दावा किया वे पांच लाख रुपये नगद और एक बाइक जीते हैं। इसी के झांसे में  31 अगस्त से लेकर 31 अक्टूबर तक अलग-अलग किश्त में कुल 14 लाख 24 हजार 700 रुपये की ठगी की गई। 
विज्ञापन
सहसपुर लोहारा थाना पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कबीरधाम जिले में कृषि विभाग के रिटायर्ड अधिकारी से 14.24 लाख रुपये की ठगी हुई है। रिटायर्ड अधिकारी गयाराम यादव पांच लाख रुपये नगद और बाइक जीतने के झांसे में आ गए। इसके बाद उनसे किश्त-किश्त में रुपये जमा कराए गए। इस पूरे मामले को लेकर गुरुवार को सहसपुर लोहारा थाना में मामला दर्ज किया गया है। वहीं, शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन


सहसपुर लोहारा थाना पुलिस के मुताबिक, रणवीरपुर गांव निवासी गयाराम यादव 2009 में कृषि विस्तार अधिकारी के पद से रिटायर्ड हुए थे। 29 अगस्त 2023 को उनके मोबाइल पर एक फोन आया। फोन करने वाले आरोपी ने दावा किया वे पांच लाख रुपये नगद और एक बाइक जीते हैं। इसी के झांसे में आने के बाद गयाराम यादव से सबसे पहले बीमा के नाम पर 16 हजार 500 रुपये जमा कराया गया। इसके बाद 31 अगस्त से लेकर 31 अक्टूबर तक अलग-अलग किश्त में कुल 14 लाख 24 हजार 700 रुपये की ठगी की गई। 

वहीं, जब नगद राशि और बाइक नहीं मिलने पर आरोपी के फोन कर पूछा जाता था तो आरोपी द्वारा वर्तमान मे चुनाव आचार संहिता लगे होने से ईनाम की राशि नहीं मिलने की बात कही जाती थी। साथ ही 25 दिसंबर तक तीन लाख 25 हजार रुपये और जमा करने की मांग की। ये सभी राशि एक साथ देने की बात कही जा रही थी। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर पीड़ित गयाराम यादव ने अपने परिवार के लोगों को बताया, तब गुरुवार 23 नवंबर को सहसपुर लोहारा में एफआईआर दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें