फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायपुर: महिला को हरिद्वार का बाबा बनकर ठगा, बोला- तुम्हारे दोनों बच्चे मर जाएंगे, मंत्र पढ़ने के नाम पर गहने लेकर हो गए फरार

Mon, 30 Aug 2021 11:01 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

सार

रायपुर में महिला को दो शातिर ठगों ने अपने जाल में फंसाकर उसके गहने लेकर फरार हो गए। ठगों ने कहा कि वह हरिद्वार के बाबा हैं और लोगों का चेहरा पढ़कर बता देते हैं कि तुम्हारा भविष्य कैसा रहने वाला है। बाबा की बातों में आकर महिला ने  जेवर उतारकर दे दिए। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दिनदहाड़े एक महिला से ठगी करने का मामला सामने आया है। महिला को दो शातिर ठगों ने अपने जाल में फंसा लिया। महिला से बदमाशों ने ग्रह-नक्षत्र खराब चलने की बात कहकर जेवर लेकर फरार हो गए। पीड़ित महिला ने थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। 

विज्ञापन


दरअसल, शातिर ठगों ने महिला को बताया कि वह हरिद्वार के बाबा हैं, और इस समय रायपुर आए हुए हैं, वह लोगों का ललाट पढ़कर बता देते हैं कि जीवन कैसा रहने वाला है। बदमाशों ने महिला को बताया कि तुम्हारे दोनों बच्चे मरने वाले हैं, दोनों का भविष्य ठीक नहीं है, इसको ठीक करने के लिए तुम्हें पूजा-पाठ या दान करने पड़ेंगे। बाबा ने कहा कि जो तुम जेवर पहने हो उसे उतारकर दो उसे मंत्र पढ़कर दूंगा तो तुम्हारे दोनों बेटे ठीक हो जाएंगे । महिला ठगों की बातों में आ गई और उसने अपने गहने उतारकर बाबा को दे दिए और दोनों बदमाश फरार हो गए। यह पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई और अब डीडी नगर थाने की पुलिस ने केस दर्ज कर महिला से ठगी करने वाले बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें