फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba : सांप के काटने से गर्भवती महिला की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Wed, 09 Aug 2023 02:12 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

घोड़ाकरैत सांप के काटने से एक महिला की मौत हो गई। महिला आठ माह के गर्भ से थी। 
विज्ञापन
ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा में सांप काटने के दौरान लोगों की मौत के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ऐसी ही एक घटना बालकोनगर थाना क्षेत्र के डोंगाघाट गांव से सामने आई है। यहां आठ माह की गर्भवती महिला को सांप ने काट लिया। आनन-फानन में महिला को अस्पताल ले जाने की तैयारी की गई। इसी दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


मृतका के पति श्याम सिंह ने बताया कि मंगलवार रात लगभग 9:00 बजे खाना खाने के बाद कमरे पर सोने चले गए। उसकी पत्नी एक खाट पर अलग सोई हुई थी और वह अपने दो बच्चों को लेकर बेड पर अलग सोया हुआ था। रात लगभग 1:00 बजे जहरीले सांप ने उसकी पत्नी सुमन के काट लिया। हालत बिगड़ने का 108 के माध्यम से जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

जिला अस्पताल चौकी प्रभारी रविंद्र कुमार जनार्दन ने बताया कि जिला अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर शव पंचनामा कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। पंचनामा की कर्रवाई पूरी करने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसके बाद अंतिम संस्कार के लिए शव परिजनों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें