फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manendragarh: शशिधर जायसवाल के भाजपा में शामिल होने पर सियासत जोरदार, वार पलटवार का सिलसिला जारी

Sat, 06 Apr 2024 01:14 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, मनेन्द्रगढ़

सार

आपको बता दें कि भाजपा प्रवेश करने वाले विधायक विनय जायसवाल के भाई शशिधर जायसवाल भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र के चैनपुर में ग्रीन पार्क क्लब बार के संचालक हैं। यह बार हमेशा विवादों में रहा है। 
विज्ञापन
शशिधर जायसवाल भाजपा में शामिल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मनेन्द्रगढ़ विधानसभा के पूर्व विधायक विनय जायसवाल के भाई और बार संचालक शशिधर जायसवाल के भाजपा ज्वॉइन करने पर सियासत शुरू हो गई है। कोरबा लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय ने बार संचालक शशिधर जायसवाल को भाजपा का गमछा पहनाकर भाजपा में प्रवेश कराया।

विज्ञापन

 

इसी मामले पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी किस प्रकार से वर्तमान समय में वाशिंग मशीन का काम कर रही है यह अब जगजाहिर हो गया है।

 

आपको बता दें कि भाजपा प्रवेश करने वाले विधायक विनय जायसवाल के भाई शशिधर जायसवाल भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र के चैनपुर में ग्रीन पार्क क्लब बार के संचालक हैं। यह बार हमेशा विवादों में रहा है। 

 

कांग्रेस शासनकाल में भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल केशरवानी के नेतृत्व में बार के सामने भाजपाई अवैध संचालन के खिलाफ धरने पर बैठे थे। जब इस विषय पर सरोज पांडेय से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि वो इस मामले का संज्ञान लेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें