फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanker: आईईडी ब्लास्ट करने के मामले में शामिल चार जनमिलिशिया सदस्य गिरफ्तार, जवान का हुआ था बलिदान

Sat, 16 Dec 2023 01:31 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर

सार

कांकेर पुलिस आईईडी ब्लास्ट कर जवान की शहादत में शामिल चार नक्सलियों के जनमिलिशिया सदस्य को गिरफ्तार किया गया है। नक्सलियों के द्वारा परतापुर सड़कटोला के पास आईडी ब्लास्ट को अंजाम दिया गया था।
 
विज्ञापन
जनमिलिशिया सदस्य गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांकेर पुलिस को नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने आईईडी ब्लास्ट कर जवान की शहादत में शामिल चार नक्सलियों के जनमिलिशिया सदस्य को गिरफ्तार किया गया है। नक्सली लगातार घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। चुनावी दौर से लगातार नक्सल घटनाएं सामने आती जा रही हैं। 14 दिसंबर को भी नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया था, जिसमें एक बीएसएफ जवान खिलेश्वर राय निवासी उत्तर प्रदेश की शहादत हो गई थी।

विज्ञापन


कांकेर एसपी दिव्यांग पटेल ने बताया है कि थाना परतापुर से बीएसएफ की टीम आरएसओ ड्यूटी के लिए महला की ओर निकली थी। इस दौरान नक्सलियों के द्वारा परतापुर सड़कटोला के पास आईडी ब्लास्ट को अंजाम दिया गया, जिसमें एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया था। अस्पताल में उपचार के दौरान जवान बलिदान हो गया था। जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए यहां दो आईईडी ब्लास्ट किए गए थे। सर्चिंग के बाद एक आईईडी बम को मौके पर डिफ्यूज किया गया था। घटनाक्रम में नक्सलियों के खिलाफ थाना परतापुर में अपराध कायम किया गया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें