फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: धरमलाल कौशिक का बड़ा बयान, 'कुर्सी की लड़ाई में जनता को भूल गए, बारी आने पर जनता कांग्रेस को भूल गई'

Fri, 15 Dec 2023 11:23 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर

सार

धरमलाल कौशिक ने कहा कि पांच साल इन्होंने क्या किया है? कुर्सी की लड़ाई लड़ते रहे हैं और कुर्सी की लड़ाई में इतने मस्त हैं कि जनता को भूल गए और जब जनता की बारी आई तो वह कांग्रेस को भूल गई।
विज्ञापन
धरमलाल कौशिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक का बड़ा बयान आया है। कांग्रेस के पूर्व विधायकों और मंत्री को नोटिस के मामले में कौशिक ने कहा कि दो खेमा शुरू से ही दिखाई दे रहा था और दोनों खेमे के लोग आज आमने-सामने दिखाई दे रहे हैं। उनके लोग इनके ऊपर आरोप लगा रहे हैं और उनके लोग इनके ऊपर आरोप लगा रहे हैं। पांच साल किया क्या है, कुर्सी की लड़ाई लड़ते रहे हैं और कुर्सी की लड़ाई में इतने मस्त हैं कि जनता को भूल गए और जब जनता की बारी आई तो वह कांग्रेस को भूल गई।

विज्ञापन


सत्ता के दबाव में लोग चुप रहे, अंतर्कलह पहले से उजागर हो गई थी। विधायकों, संगठन, मंत्रियों और मुख्यमंत्री में जो समन्वय होना चाहिए उसका अभाव शुरू से रहा और खुलकर आरोप भी विधायक लोग मंत्री पर लगाते रहे। इतने में ही कांग्रेस के मुखिया को समझ जाना चाहिए कि कांग्रेस के अंदर में जो अंतर्कलह है वो कांग्रेस को खा जाएगी, लेकिन सत्ता के नशे में यह लोग इनको अंकुश लगाते रहे और जैसे ही सत्ता गई विस्फोट हुआ है। 

दो बार कांग्रेस की सरकार बनी और दोनों बार कांग्रेस की सरकार रिपीट नहीं हुई। इसका मतलब यह है कि जो जनता की अपेक्षाएं हैं उससे यह सरकार काफी दूर रही और इसी कारण से यह सरकार गई है और अब आपस में ये सिर फुटव्वल कर रहे हैं। मंत्रिमंडल के गठन को लेकर उन्होंने कहा कि किसी भी संभाग को आप नहीं छोड़ सकते सारे संभाग हमारे प्राथमिकता में हैं और सारे संभाग से समावेश होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें