फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kabirdham: शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की को भगा ले गया जयपुर, किया दुष्कर्म; शिकायत के बाद गिरफ्तार

Sun, 23 Jun 2024 10:48 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

कबीरधाम जिले में शादी का झांसा देकर एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 
 
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिपरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत दशरंगपुर पुलिस चौकी के एक गांव में शादी का झांसा देकर एक युवक ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता ने पांच जून को पुलिस पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। रविवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


एएसआई  संदीप चौबे ने बताया कि नाबालिग लड़की के पिता ने पांच जून को पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने बताया  था कि उनकी लड़की को कोई भागकर ले गया है। पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने  16 वर्षीय पीड़िता को जयपुर (राजस्थान) से बरामद किया।

पुलिस की पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि घटना दिनांक को आरोपी विनय यादव पुत्र रामकुमार यादव निवासी ग्राम खोखरी थाना शिवरीनारायण जिला जांजगीर-चांपा द्वारा शादी का प्रलोभन देकर बहला-फुसलाकर भगाकर ले गया। इसके बाद दुष्कर्म किया है। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ  धारा 366, 376(2)N,6 पॉक्सो एक्ट जोड़ी गई। आरोपी विनय यादव को 22 जून को  गिरफ्तार कर 23 जून रविवार  को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें