फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur News: रायपुर स्टेशन पर लिफ्ट में इस वजह से फंसे थे यात्री, रेलवे विभाग ने दी जानकारी, जानें...

Wed, 07 Aug 2024 02:40 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

रायपुर स्टेशन की प्लेटफार्म नंबर एक पर लिफ्ट में यात्री फंस गए थे। इसकी वजह सामने आई है। दरअसल, लिफ्ट का ओवरलोडेड सेंसर फेल होने से लिफ्ट संचालन में बाधा आई, जिसके वजह से यात्री फंस गए थे। हालांकि उन्हें बाद में सुरक्षित निकाला गया है।
विज्ञापन
लिफ्ट में फंसे लोगों को सुरक्षित निकाला गया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायपुर स्टेशन की प्लेटफार्म नंबर एक पर लिफ्ट में यात्री फंस गए थे। इसकी वजह सामने आई है। दरअसल, लिफ्ट का ओवरलोडेड सेंसर फेल होने से लिफ्ट संचालन में बाधा आई, जिसके वजह से यात्री फंस गए थे। हालांकि उन्हें बाद में सुरक्षित निकाला गया है। रेलवे ने बताया कि लिफ्ट का ओवरलोडेड सेंसर खराब था। यात्रियों के लोड को सेंस नहीं कर पाया और लोडसेंसर फेल हो गया। 
विज्ञापन


रायपुर स्टेशन पर लगी लिफ्ट के अंदर आठ पैसेंजर एक साथ आ -जा सकते हैं। लिफ्ट में कुल 528 किलो वजन की क्षमता है। यात्रियों की संख्या लगभग 10 के आसपास क्षमता से अधिक और अत्यधिक समान होने के कारण लिफ्ट ओवर लोडेड होने से घटना हुई। इस लिफ्ट का मासिक मेंटेनेंस 22 जुलाई 2024 को किया गया था। 

घटना की जानकारी मिलते ही स्टेशन पर उपस्थित वाणिज्य विभाग के वाणिज्य निरीक्षक यादव राम ध्रुव, ड्यूटी में तैनात महिला आरक्षी उमा के ने शिफ्ट ऑफिसर सहायक उप निरीक्षक एस एस यादव को दिया। घटना की सूचना मिलते ही सहायक उप निरीक्षक एसएस यादव तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। ऑपरेटिंग स्टाफ पंकज कुमार साहू, ट्रेन लाइटिंग स्टाफ विद्युत विभाग के संबंधित कर्मचारियों ने लिफ्ट व्यवधान में फंसे यात्रियों का रेस्क्यू किया।
विज्ञापन


उन्हें सुरक्षित रूप से लिफ्ट का कांच खोलकर बाहर निकल गया। घटना में किसी भी यात्री को किसी भी तरह चोट नहीं आई है। साथ ही किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई।  लिफ्ट में फंसे सभी यात्रियों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। सभी यात्री ट्रेन से अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गये हैं। किसी भी यात्री को चिकित्सकीय सहायता की आवश्यकता नहीं पड़ी। वरिष्ठ सेक्शन इंजीनियरों की ओर से विभागीय जांच की गई।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें