फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur News: अवैध कब्जे को लेकर जिला प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई, हटाए गए शासकीय भूमि से कब्जे

Wed, 07 Aug 2024 01:52 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

राजधानी रायपुर में अवैध कब्जे को लेकर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। बेजा कब्जा की जमीन को हटाने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
अवैध कब्जे पर कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी रायपुर में अवैध कब्जे को लेकर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। बेजा कब्जा की जमीन को हटाने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रही है। वहीं अब ग्राम पिरदा और ग्राम काठाडीह में अवैध कब्जे को लेकर कार्रवाई की गई है। रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर राजधानी के आसपास के इलाकों में बेजा कब्जा और अतिक्रमण को हटाने का काम किया गया है।
विज्ञापन


रायपुर जिले के ग्राम पिरदा स्थित शासकीय भूमि जिसका खसरा नंबर 175 जिस पर पिरदा निवासी जितेंद्र कुर्रे और सुधु चेलक ने बेजा कब्जा कर आवागमन मार्ग को अवरोधित करने की शिकायत पहुंची थी। ग्राम काठाडीह में अतुल बिसेन ने 3 एकड़ जमीन बेजा कब्जा कर बाउंड्रीवाल निर्माण कराया था। इस दोनों मामले में बेदखली का आदेश जारी किया गया, जिसके बाद उन जमीनों को बेजा कब्जा से मुक्त कराने की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें