फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: नक्सलियों के साथ आईटीबीपी का मुठभेड़, एक जवान घायल जबकि एक शहीद

Tue, 20 Jul 2021 01:00 PM IST
प्रियंका तिवारी पीटीआई, नारायणपुर

सार

छत्तीसगढ़ में आईटीबीपी के जवानों की नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हो गई, जिसमें एक जवान घायल हो गया जबकि एक की मौत हो गई।
विज्ञापन
बस्तर आईजी पी. सुंदरराज - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ से एक दुखद खबर सामने आई है। दरअसल, बस्तर के आईजी पी. सुंदरराज ने बताया कि राज्य के नारायणपुर जिले में छोटे डोंगर थाना क्षेत्र के अमदई घाटी के पास आज यानी मंगलवार (20 जुलाई) की सुबह भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवानों की नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हो गई, जिसमें एक जवान घायल हो गया जबकि एक की मौत हो गई।

विज्ञापन


नारायणपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि जिले के छोटे डोंगर थाना क्षेत्र के अमदई घाटी में आईटीबीपी और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में आईटीबीपी के जवान शिव कुमार मीणा शहीद हो गए जबकि एक सहायक उप-निरीक्षक घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नारायणपुर क्षेत्र के कांग्रेस के विधायक चंदन कश्यप के काफिले की सुरक्षा के लिए आईटीबीपी के जवानों को तैनात किया गया था। कश्यप का काफिला जब अमदई घाटी में डोंगर हिल्स के करीब से गुजर रहा था, तभी कुछ नक्सलियों ने जवानों पर हमला कर दिया। 

कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली हुए फरार
उन्होंने बताया कि नक्सलियों के हमले के बाद सुरक्षा बल के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर अतिरिक्त सुरक्षा बल भेजा गया। घायल जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।
विज्ञापन


राज्य के नक्सल प्रभावित इस जिले में इस महीने की तीन तारीख को भी नक्सलियों ने अमदई क्षेत्र स्थित लौह अयस्क खदान क्षेत्र में हमला कर वाहनों को जला दिया था और ‘सुपरवाईजर’ की हत्या कर दी थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें