फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: दशगात्र कार्यक्रम से लौट रहे थे दादा-पोती, रास्ते में प्यास लगी, कुएं से पानी निकालते आ गई वृद्ध की मौत

Wed, 09 Nov 2022 12:59 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा

सार

अगरसाय के बेटे फिरतु राम खड़िया ने बताया कि उसके पिता उसकी बड़ी बेटी नंदनी को लेकर गांव के एक रिश्तेदार के घर दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। वहां से खाना खा कर लौट रहे थे, तभी रास्ते में यह घटना घट गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। 
विज्ञापन
वृद्ध की मौत के बाद अस्पताल के बाहर एकत्र परिजन व ग्रामीण। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक वृद्ध की कुएं में गिरने से मौत हो गई। वह अपनी पोती के साथ दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहा था। रास्ते में प्यास लगने पर कुएं के पास रुक गया। पानी निकालने के दौरान पैर फिसला और वह कुएं में जा गिरा। सूचना मिलने पर पहुंचे परिजनों ने लोगों की मदद से वृद्ध को बाहर निकाला और अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मामला रामपुर चौकी क्षेत्र का है। 

विज्ञापन




जानकारी के मुताबिक, ग्राम गोढ़ी निवासी अगरसाय (65) मंगलवार को अपनी नौ साल की पोती नंदनी के साथ गांव में ही दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गया था। वहां से शाम को लौटने के दौरान अगरसाय को रास्ते में प्यास लगने लगी। घर के पास ही कुआं देखकर वह रुक गया। इसके बाद कुएं से पानी निकाल रहा था, तभी अचानक से रस्सी टूट गई और अगरसाय अंदर जा गिरा। 
विज्ञापन
विज्ञापन




हादसा होते देख उसकी पोती नंदनी घर की ओर दौड़ी और परिजनों को को इसकी जानकारी दी। इस पर परिजन मौके पर पहुंचे और अगरसाय को कुएं से निकालकर 108 की मदद से जिला अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल चौकी प्रभारी रविंद्र कुमार जनार्दन ने बताया कि जिला अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर शव का पंचनामा कार्यवाही कर पोस्टमार्टम कराया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें