फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: सड़क किनारे हाइवा खड़ी कर अंदर सो रहा था चालक, ट्रेलर की टक्कर से सीट के बीच में दबकर हो गई मौत

Wed, 09 Nov 2022 12:20 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर

सार

ट्रेलर के दूसरे ड्राइवर ने बताया कि वे राजस्थान के रहने वाले हैं। दोनों ही ड्राइवर हैं। सुबह अचानक से नींद की झपकी आने के चलते ट्रेलर अनियंत्रित हो गया और हाइवा से जा भिड़ा। मौके पर पहुंची मस्तूरी पेट्रोलिंग पुलिस ने लोगों की मदद से हाइवा में फंसे चालक के शव को बाहर निकलवाया। 
विज्ञापन
ट्रेलर की टक्कर से हाइवा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बुधवार तड़के तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से हाइवा के चालक की मौत हो गई। सड़क किनारे हाइवा खड़ी कर चालक उसी के अंदर सो रहा था। टक्कर लगने से वह सीट के बीच में ही फंस गया और दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मॉर्चुरी में रखवा दिया है। मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मस्तूरी के फोरलेन तिराहे पर राइस मिल के पास तड़के करीब 5 बजे हादसा हुआ है। राजस्थान पासिंग के ट्रेलर ने सड़क किनारे खड़े हाइवा को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हाइवा सामने से बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और केबिन अंदर घुस गया। हादसे के समय हाइवा चालक सो रहा था। अचानक हुई टक्कर से वह अंदर ही दब गया। अभी तक चालक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेलर के दूसरे ड्राइवर ने बताया कि वे राजस्थान के रहने वाले हैं। दोनों ही ड्राइवर हैं। सुबह अचानक से नींद की झपकी आने के चलते ट्रेलर अनियंत्रित हो गया और हाइवा से जा भिड़ा। मौके पर पहुंची मस्तूरी पेट्रोलिंग पुलिस ने लोगों की मदद से हाइवा में फंसे चालक के शव को बाहर निकलवाया। उसे मस्तूरी स्वास्थ्य केंद्र में रखा गया है। पुलिस हाइवा के नंबर के आधार पर चालक के बारे में जानकारी जुटा रही है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें